गुण्डरदेही के चण्डी मंदिर मे जेवरात चोरी , नगर के दो संदेही को पकड़ा
गुण्डरदेही । नगर के सबसे पुरानी मंदिरों में से एक चण्डी मंदिर में गुरूवार की बीती रात कुछ अज्ञात लोगों ने मंदिर से सोने चांदी के मुकुट व झुमर सहित अन्य जेवरात चोरी कर लिए चोर मंदिर के छत के रास्ते से प्रवेश कर घटना को अंजाम दिया है चोर गिरोह इतना चालक था की मंदिर परिसर में लगे कैमरे के डीवीआर मशीन को भी तोड़कर ले गया जिसको शुक्रवार की सुबह नगर के राम सागर तालाब मे मछली मारते हुए जाल मे फंसा मिला हालांकि शक के आधार पर पुलिस ने नगर के दो संदेही को पकड़ कर पूछताछ कर रही है । मंदिर के पुजारी खोरबाहरा राम कंवर ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार को सुबह पूजा करने आया तो देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ था मंदिर से चांदी का मुकुट झुमर चांदी का चाबी रिंग माला सोने का लाकेट व नथनी सहित अन्य सोने चांदी के आभूषण गायब थे पुजारी ने घटना की जानकारी समिति के सदस्य के आलावा पुर्व विधायक राजेंद्र राय को दी श्री राय ने घटना की जानकारी बालोद एसपी को दी थोड़ी देर बाद बालोद डाग स्क्वायड की टीम के आलावा गुण्डरदेही अर्जुन्दा गुरूर व रनचिरई थाना प्रभारी भी घटनास्थल पहुंचकर चोर को पकड़ने की कोशिश कर रही है घटना की जांच करने आए अधिकारियो ने बताया कि सीसी टीवी कैमरे के डीवीआर की सहायता से जल्द ही आरोपी को पकड़ा जा सकता है हालांकि पुलिस नगर के दो संदेही को पकड़ कर कड़ाई से पूछताछ कर रही है ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.