होली की तैयारी को लेकर प्रभारी कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट।प्रभारी कलेक्टर श्री विवेक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री समीर सौरभ ने आज 16 मार्च को वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से सभी एसडीएम, एसडीओपी, बीएमओ की बैठक लेकर होली त्यौहार को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे 17 से 19 मार्च तक अपने क्षेत्र में सतत भ्रमण करते रहें और परिस्थितियों पर कड़ी निगरानी रखें। इन तीन दिनों में कोई भी अधिकारी छुट्टी पर नहीं जायेगा। सभी अधिकारी अपने क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्रों में कोटवार, पटवारी एवं थाना प्रभारी के माध्यम से नजर रखें। कहीं पर भी विवाद, आगजनी आदि की घटनायें न हों। सभी एसडीएम, तहसीलदार जरूरत पड़ने पर फायर ब्रिगेड एवं पानी के टैंकर के लिए व्यवस्था करके रखें। तालाबों एवं नदियों के ऐसे घाट जहां पर डूबने से मृत्यु की घटनायें हुई हों, उन पर विशेष निगरानी रखें।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.