Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, March 2, 2022

हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में हुए डबल मर्डर की मिस्ट्री सुलझी.. आरोपी ने इसलिए की थी हत्या...!!!?

 ब्यूरो रिपोर्ट अमन शाह


ज्ञात हो कि दिनांक 17.02.2022 को जगदलपुर सनसिटी हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी स्थित मकान नं. 389 में एक महिला एवं एक बच्चे का शव मिला था जिसकी पहचान चमेली राॅय उर्फ अन्नु राॅय उम्र 38 वर्ष एवं आरव उर्फ यश राॅय उम्र 08 वर्ष निवासी सनसिटी हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी के रूप में हुई थी। मामले में मर्ग पंजीबद्ध कर जाॅच में लिया गया। मामलें के घटना स्थल निरीक्षण के दौरान मौके से कन्फेशन नोट (स्वीकारोक्ति कथन) के आधार पर मृत महिला के पति अमिताभ राॅय के द्वारा अपनी पत्नी एव नाबालिक बच्चे की हत्या करना पाया गया, जो मौके से फरार था ।


 मामले की जाॅच में घटना स्थल निरीक्षण परिस्थिति जन्य साक्ष्य एवं विशेषज्ञो की राय से हत्या का अपराध घटित होना पाये जाने से मामलें में थाना कोतवाली में हत्या का अपराध दर्ज कर अनुसंधान में लिया गया। प्रकरण में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा, अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन एवं स्मृतिक राजनाला (परिवीक्षाधीन भा.पु.से), नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, उप पुलिस अधीक्षक गीतिका साहू, ललिता मेहर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नतृत्व में अपराध का अनुसंधान प्रारंभ किया गया। प्रकरण में चुंकि घटना के पश्चात् से संदेही अमिताभ राॅय सकुनत से फरार था। जिस संबंध में तकनीकी साक्ष्य एवं सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर एवं मुखबीर से सूचना मिली कि उक्त संदेही जिला गया (बिहार) में उपस्थित है सूचना पर उप निरीक्षक प्रमोद ठाकुर के नेतृत्व में एक टीम बिहार भेजा गया जहा संदेही के संबंध में जानकारी एकत्र कर संदेह के आधार पर घेराबंदी कर एक संदेही को पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अमिताभ राॅय निवासी जगदलपुर होना बताया , जिससे पूछताछ करने पर अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या करना स्वीकार किया है। जिसे बिहार से जगदलपुर लाया गया जिससे पूछताछ पर बताया कि उसके (अमिताभ राॅय) और पत्नी (चमेली राॅय) के मध्य वर्ष 2014 से बच्चा अपना ना होने की शंका के चलते व अपनी माँ को अपने साथ रखने के नाम पर पारिवारिक विवाद चल रहा था जिसके चलते लडाई-झगडा होता रहता था एवं दिनांक 13.02.2022 को अपनी पत्नी को मारने की नियत से चुहा मारने का किटनाशक दवा लाकर गुपचुप में मिलाकर पत्नी को खिलाया जिससे चमेली की मृत्यु हो गई जिसके बाद भी अपनी पत्नी का मृत्यु के संबंध में शक दुर करने के नियत से गला दबाने के दौरान घटना को उसका नाबालिक पुत्र देख लिया जिसके बाद आरोपी द्वारा अपने पुत्र आरव राय का भी गला दबाकर हत्या कर दिया गया एवं पुलिस को गुमराह करने की नियत से कन्फेशन नोट में अपनी पत्नी और बच्चे को मार देना और स्वंय की लाश भी जल्द पुलिस को मिल जाना लिखकर दिनांक 15.02.2022 को जगदलपुर से रायपुर होकर अपने पिता एवं भाई का पिंडदान करने के बहाने से गया । मामले में आरोपी अमिताभ राॅय को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय रवाना किया जा रहा है। 


महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी:


निरीक्षक - एमन साहू, धनंजय सिन्हा, लालजी सिन्हा

उप निरीक्षक- प्रमोद ठाकुर, अमित सिदार, होरीलाल नाविक, रनेश सेठिया, बी.पी. जोशी, कृष्ण साहू

सउनि.- नीलाम्बर नाग, पुरूषोतम नायडु, राजकुमार कुर्रे, परिमल दास, दिलीप मण्डल, सुदर्शन दुबे   

प्र.आर. - त्रिपुरारी राय, उमेश चंदेल, नकुल कश्यप, चोवादास गेदलें, मौसम गुप्ता, बरतुराम सोरी,चन्दर मण्डावी, लवण पानीग्राही, बबलु ठाकुर,  

आरक्षक - गायत्री तारम, ओम प्रकाश रवि सरदार, भुपेन्द्र नेताम, रवि ठाकुर, युवराज ठाकुर, अजय एक्का, सुखऊराम नेताम, धमेन्द्र ठाकुर, रवि, थनेन्द्र सिन्हा, सीताराम धु्रव, प्रदीप कश्यप, सोनु गौतम, दीपक कुमार, हिमांशु यादव

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad