मत्स्य पालन के लिए महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट।22 मार्च को सुस्वागतम रेस्टोरेंट के सभागृह में महिला मछुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत प्रधान श्रीमती रेखा बिसेन, जिला पंचायत सदस्य अरूणा गजभिये, श्रीमती वंदना बारमाटे, उप संचालक मत्स्य विभाग शशिप्रभा धुर्वे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आयुषी जैन, जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती ज्योति बघेल, सहायक संचालक महिला बाल विकास श्रीमती दीपमाला सोलंकी, सहा संचाचक आदिम जाति कल्याण विभाग श्रीमती स्मिता भावसार एवं जिले के सभी विकासखंड से आई महिला मछुआ समिति की महिलायें उपस्थित थी।
जिला पंचायत प्रधान श्रीमती रेखा बिसेन ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि आज के दौर में महिलाओ की हर क्षेत्र में अहम भूमिका है। आज महिलायें किसी भी क्षेत्र में पीछे नही है । शासन की मंशा के अनुरूप समूह के माध्यम से महिलायें मत्स्य पालन करेंगी तो उन्हें आय का जरिया प्राप्त होगा । प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोददी के भारत को आत्मनिर्भर बनाने के सपने को पूरा करने के लिये हम महिलाओ को आत्मनिर्भर बनना होगा । उन्होने कहा कि किसी भी कार्य को करने में परेशानी तो आती ही है लेकिन हमको उन परेशानियो का सामना करने का साहस रखना होगा । परेशानियों से हमे बहुत कुछ सीखने को मिलता है ।
श्रीमती बिसेन ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करते समय कुछ समझ नही आया तो हमे नि:संकोच अपने प्रश्न पूछना चाहिये। जब हमे कुछ समझ नही आयेगा तो हमें कार्य करने में बाधा आयेगी जिससे हमारा कार्य बिगड सकता है । सरकार मत्स्य पालन को बढ़ावा दे रही है। हमारे जिले की मछली और झिंगा को पूरे भारत मे अच्छा माना जाता है । केंद्र सरकार और राज्य सरकार ज्यादा समूह बनाकर महिलाओ को बढ़चढ़ कर कार्य करने प्रोत्साहित कर रही है । आज के समय में हमको हर परिस्थिती से निपटने व तैयार रहने की आवश्यक्ता है ।
मछुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिला समूहों की हितग्राहियों को शासन की योजनाओ की जानकारी प्रदान की गई और बताया गया कि शासन द्वारा चलाई जा रही हितग्राही मूलक योजना से किस प्रकार लाभ प्राप्त कर सकते है । कार्यक्रम में शासन की योजनाओ से लाभ लेने वाली हितग्राही महिलाओं ने अपने अनुभव बताते हुये अन्य महिलाओं को योजनाओ से लाभ लेने के लिए प्रेरित किया ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.