महेंद्र शर्मा बंटी छत्तीसगढ़ रिपोटर-धर्म नगरी डोंगरगढ़ में आज सुबह हनुमान भक्तो व बजंरगीयो को सूचना मिली कि ग्राम कल्याणपुर में स्कूल के पास पिकप वाहन क्र. MH 06 BG 1017 में 11 गौवंश के तस्कर चिचोला के रास्ते से ले जा रहे थे ।गाड़ी खराब होने के कारण मार्ग में ही छोड़ कर तस्कर व वाहन चालक भाग गए गाँव वालों के द्वारा सूचना मिलने पर बजरंगियो ने वहां पहुच कर पुलिस प्रशासन को सूचित किया व प्रशासन व गौशाला कमेटी के सहयोग से गाये को गौशाला में पहुचाया गया जहाँ उपचार व चारे पानी की व्यवस्था की गई।
हर सप्ताह सूचना मिल रही है गौवंश से भरी गाड़ी शहर से होते हुए महराष्ट्र की ओर जा रही है समय समय और कार्यकर्ताओं द्वारा तस्करी रोकने का प्रयास किया जा रहा है कुछ माह पूर्व स्वराज माजदा में 15 गौवंश से भरी ट्रक पोल से टकरा गई थी उसमें भी तस्करी का कार्य की जा रहा था। सूचना मिलने समिति के हनी गुप्ता,कोमल मालेकर,कुश मालेकर, त्रिलोक मालेकर,सरफराज खान (बाबा), जीत बंजारे,पुष्प तराने,स्काउट गाइड कमिश्नर गोपाल खेमका व ग्रामवासी उपस्थित थे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.