विनय शरण की बाल कथा संग्रह रचना जंगल के रखवार का हुआ विमोचन
खैरागढ़ नगर के प्रसिद्ध रचनाकार और सेवानिवृत शिक्षक विनय शरण सिंह की बाल कथा संग्रह जंगल के रखवार का विमोचन प्रदेश स्तरीय गीत यामिनी कार्यक्रम के मंच पर छग प्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध कवि रवि श्रीवास्तव, महामंत्री प्रो राकेश तिवारी, वरिष्ठ साहित्यकार डा जीवनयद, एवं संतोष झांझी ने किया। जंगल के रखवार के विमोचन के बाद रवि श्रीवास्तव ने कहा कि इस संग्रह में संकलित कहानियाँ अत्यंत रोचक एवं प्रेरणादायक है। ऐसी पुस्तकें विद्यालयों के पुस्तकालयों में होनी चाहिए ताकि इसका लाभ सीधे छात्रों को मिल सके। इस अवसर पर मंच पर रचनाकार विनय शरण सिंह के साथ साथ कवि अशोक शर्मा, राजेश्वर खरे, नत्थू तोड़ें, प्रशांत झा, संकल्प यदू, अनुराग तूरे, यशपाल जंघेल, भूखन जंघेल सहित अन्य मौजूद रहे ।
*सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.