मोहम्मद अज़हर हनफ़ी की रिपोर्ट
भाटापारा, 16 मार्च 2022:-*मारवाड़ी युवा मंच ग्रेन सिटी भाटापारा* शाखा द्वारा आज शांति नगर के बच्चों के बीच होली की खुशियां मनाई गई बच्चों को रंग,गुलाल, पिचकारी, मुखौटा चीपस, चॉकलेट इत्यादि भेंट स्वरूप प्रदान किया गया होली की की खुशियां बच्चों के बीच मनाना एक सुखद अनुभूति है ज्ञात हो कि ग्रेन सिटी शाखा प्रतिवर्ष होली पूर्व गरीब बच्चों के बीच जाकर होली का त्यौहार मनाते आ रहा है
इसी तारतम्य में भी आज शांति नगर के बच्चों के बीच मारवाड़ी युवा मंच ग्रेन सिटी शाखा के सदस्य जाकर होली मनाएं।बच्चो द्वारा, कहानी, कविता, और मनोरंजक प्रतिस्पर्धा भी की गई। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रुप से प्रशांत गाँधी राष्ट्रीय संयोजक रक्तदान, सुधीर अग्रवाल, गोपाल शर्मा, साकेत माहेश्वरी, भावेश शर्मा, थामेश निर्मलकर, सहित शाखा के सदस्य उपस्थित रहे। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा देश भर में इस तरह का आयोजन किया जा रहा हैं।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.