यूपी में बीजेपी की जीत योगी- मोदी पर भरोसे की जीत है: गीता घासी साहू
राजनांदगांव। उत्तरप्रदेश में योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत से जीत योगी और मोदी के ऊपर जनता का अटूट विश्वास और भरोसा का प्रदर्शन है।लोगों ने जाती- पाति के बंधनों से ऊपर उठकर भारी मतदान कर 5 साल में योगी जी द्वारा किए गए विकास कार्य पर मुहर लगाई है।यह बातें राजनांदगांव के भाजपा नेत्री , ज़िला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने जारी विज्ञप्ति में कही है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल नेतृत्व में चार राज्यों में शानदार जीत मिली है। इन्होंने ताबड़तोड़ जनसभाएं और रोड शो कर आम जनता से रूबरू होकर राज्य और केंद्र द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को बता कर जनता को अपने पक्ष में किया। श्रीमती गीता साहू ने आगे कहा कि आने वाले केंद्र और छत्तीसगढ़ राज्य के चुनाव मे बीजेपी बेहतर प्रदर्शन करेगी। छत्तीसगढ़ में फिर से भगवा रंग छायेगा।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.