भाजपा मंडल बेलगहना के कामकाजी बैठक में पहुंचे सांसद अरुण साव
बेलगहना से सुरेंद्र विक्की मिश्रा
बेलगहना...बेलगहना भाजयुमो मंडल अध्यक्ष चंद्रदीप साहू का मनाया गया जन्मदिन मिला सासंद का आशीर्वाद।भारतीय जनता पार्टी मंडल बेलगहना की कामकाजी बैठक में शामिल होने पहुंचे सांसद अरुण साव। रुद्र डेयरी हाउस में रखे गए इस बैठक में आजीवन सहयोग निधि की समीक्षा हेतु पहुंचे हुए सांसद महोदय ने कार्यकर्ताओं को जागृत करते हुए बताया कि जो कुछ प्रधानमंत्री मोदी जी कर रहे हैं वह सब वो नहीं बल्कि आप कर रहे हैं क्योंकि आपके बहुमुल्य आशीर्वाद से ही भारत विदेशों में भी अपनी ताकत साबित कर रहा है।
भाजयुमो मंडल अध्यक्ष चंद्रदीप साहू का जन्मदिन भी सभी कार्यकर्ताओं के बीच केक काटकर मनाया गया। सभी का मिला आशीर्वाद।
वहीं संवाददाताओं द्वारा ट्रेनों के परिचालन के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि पूर्व में मेरे प्रयासों से ट्रेनें रुकना आरंभ हुईं थी पुनः कोरोना के मामलों को देखते हुए प्रक्रिया रुकी हुई थी मैंने रेल मंत्री व अधिकारियों से बात की है जल्द ही ट्रेनों का परिचालन भी शुरू होगा।
जिला महामंत्री मोहित जायसवाल, जनपद अध्यक्ष मनोहर राज, लवकुश कश्यप, रामलाल साहू, सुरेश सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष बेलगहना राजेश कश्यप, महामंत्री विश्वनाथ पटेल, रामेश्वर सिंह राजपूत,नरबदेश्वर पाण्डेय, विसर्जन प्रजापति,शिवमान खुसरो,कल्लू यादव, बलदाऊ दुबे, प्रदीप कौशिक,निशांत सोनी,रुद्र अग्रवाल, प्रभात पाण्डेय,विजय केशरवानी, दिलहरण श्रीवास, गिरीश साहू, राकेश पाण्डेय ,राजेश पाण्डेय, चंद्रेश साहू, रवि घोष ,शिवेंद्र शुक्ला, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष चंद्रदीप साहू, महामंत्री राम प्रताप सिंह, सुरेन्द्र मिश्रा, कामता यादव जी आत्माराम साहू,तुलसीराम खुसरो, महेंद्र प्रकाश पटेल, बाबूलाल पाव, तिरिथ राम यादव, लखनदास मानिकपुरी, रामखिलावन, बलराम मरावी व महिला मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.