खैरागढ़ -शहर के विभिन्न वार्डों में 21 लाख रू के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन
शहर विकास के कार्यों में नहीं होगी कोई कमी
खैरागढ़ । नगरपालिका द्वारा विभिन्न वार्डो स्वीकृत विकास कार्यों के तहत तीन कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम नपाध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा, उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान पूर्व नपाध्यक्ष मीरा चोपड़ा की उपस्थिति में संपन्न हुए। इस दौरान नपा सभापति दीपक देवांगन, शत्रुहन धृतलहरे, सुमीत टॉडिया, सुमन पटेल, पार्षद दीलिप राजपूत, दीलिप लहरे, नपा सीएमओं सुरज सिदार, उपअभियंता दीपाली तंबोली, एल्डरमैन किरण झा, सुरेन्द्र सिंह सहित जनप्रतिनिधि और पार्षद मौजूद रहे । विकास कार्यो की स्वीकृति के तहत पालिका द्वारा स्वीकृत वार्ड 3 मोंगरा में सीसी सड़क निर्माण लागत तीन लाख रू, वार्ड 4 राजफेमली में सीसी सड़क निर्माण लागत एक लाख रू दिलीपसिंह मंगल भवन में सीसी सड़क एवं नाली निर्माण लागत 15 लाख रू एवं वार्ड 5 ठाकुरपारा में 2 लाख रू की लागत से बनने वाले सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया । नपाध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा ने कहा कि शहर विकास के लिए प्रदेश की सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है विकास कार्यों में अब कोई कमी नहीं आएगी। शहर के हर वार्डों में जरूरत के मुताबिक विकास कार्यों की सौगात मिलेगी । नपा उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान ने भी शहर में विकास कार्यों की स्वीकृति के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया का आभार जतातें कहा कि प्रदेश सरकार शहर विकास के कार्यों के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। इसका लाभ शहर के लोगों को मिलेगा ।
*सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.