खैरागढ़-धरमपूरा स्थित मणिकंचन केन्द्र को केन्द्र सरकार ने दिया अवार्ड
ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ने केन्द्र पहुँच कर प्रभारी सहित स्वच्छता दीदियों का किया सम्मान
खैरागढ़ । नगरपालिका द्वारा संचालित मणिकंचन केन्द्र प्रभारी जयश्री ताम्रकार को कचरा संग्रहण कार्य के साथ केन्द्र में बेहतर व्यवस्था और खाद निर्माण में उत्कृष्ठ योगदान के चलते केन्द्र सरकार द्वारा जारी सूची में राजनांदगांव जिलें में पहला अवार्ड दिए जाने के बाद ब्लाक कांगेस अध्यक्ष यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने मणि कंचन केंद्र धरमपुरा पहुँच कर ताम्रकार का सम्मान करतें उनके बेहतर कार्य की प्रशंसा कर महिलाओं का उत्साह बढ़ाया । कचरा संग्रहण सहित खाद निर्माण के लिए मणिकंचन केन्द्र को अवार्ड दिया गया है । धरमपुरा स्थित मणि कंचन केंद्र में वेस्ट सामाग्री से गमला, नाइट लँप, झूमर, पेंट, गुलदस्ता आदि का निर्माण मणिकंचन केन्द्र में कार्यरत स्वच्छता दीदियों द्वारा लगातार किया जा रहा है। इसी तरह केन्द्र में खरीदे गए गोबर से दिया, राखी, हवन सामाग्री कंडा, गोबर की लकड़ी, साबुन, धूप, अगरबत्ती पेंट भी बनाया जाता है। इसके अतिरिक्त निरमा, परफ्यूम, टँडवास, सेनेटाइजर, फिनाइल, लिप बाम, बर्तन साफ करने की लिक्विड इसी प्रकार पेपर से पेपर बैग टुकनी, पेंट आदि बनाया जाता है। इस प्रकार के कार्य से प्रभावित होकर सरकार ने छत्तीसगढ़ से मात्र 25 केंद्र को सम्मानित किया है जिसमे से जिले का मात्र खैरागढ़ के धरमपुरा स्थित मणिकंचन केंद्र को सम्मानित किया गया है। ब्लाक कांग्रेस कमेटी खैरागढ़ अध्यक्ष यशोदा वर्मा ने जयश्री ताम्रकार की इस पूरी टीम को मणि कंचन केंद्र पहुंच कर सम्मानित किया। और भविष्य में इसी प्रकार से और काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग नीलाम्बर वर्मा, ब्लाक कांग्रेस महामंत्री प्रकाश वर्मा, दयालू वर्मा, विजय वर्मा, कोमल वर्मा, अवध वर्मा, बलदेव वर्मा उपस्थित थे।
*सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.