खैरागढ़-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रायपूर में आयोजित
राजधानी में आयोजित महिला मंडई में महकेगी खैरागढ़ महिला समूह के उत्पादों की खुशबु
खैरागढ़ | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजधानी में आयोजित राज्य स्तरीय महिला मंडई में खैरागढ़ के महिला समूह द्वारा बनाए गए आचार, बड़ी, पापड़, मसालों के साथ दोना पत्तल अगरबत्ती और धूपबत्ती की खुशबु महकेंगी। राजधानी रायपुर में महिला एवं विकास विभाग द्वारा 5 से 8 मार्च तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय महिला मड़ई का आयोजन होगा। मड़ई का उद्घाटन महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया करेंगी। शनिवार शाम मड़ई की शुरुआत होगी। यहां राज्य की महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी लगाकर बिक्री की जाएगी। मड़ई में कई तरह के कार्यक्रम भी होंगे। बीटीआई ग्राउंड में 7 मार्च को राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन होगा। 8 मार्च को बीटीआई ग्राउण्ड से सुबह महिलाओं की साइकिल रैली निकाली जाएगी।
17 जिलों के महिला समूहों को किया गया आमंत्रित
राज्य स्तरीय महिला मंडई में प्रदेश के 17 जिलों के महिला समूहों को अपने समूह की महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे देशी उत्पादों के साथ मंडई में स्टाल लगानें आमंत्रित किया गया है। इसमें जशपूर, राजनांदगांव, धमतरी, महासमुद, बिलासपूर, सरगुजा, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, सूरजपूर, बेमेतरा, कांकेर, कोरिया, बालोद, कबीरधाम, सुकमा, बलौदाबाजार जिलें के महिला समूह शामिल है । राजनांदगांव जिलें से भी तीन महिला समूहों को अपने उत्पादों के साथ स्टाल लगानें निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें से दो महिलाराजनांदगांव की माँ बम्लेश्वरी रूचि महिला मंडल शामिल है। शिवसाई स्वसहायता समूह को समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित मसाला, आचार, पापड़ बड़ी के उत्पादों के साथ स्टाल लगानें और श्रद्धा साई महिला उत्थान समिति को दोना पत्तल, अगरबत्ती, धूपबत्ती का स्टाल लगानें कहा गया है । उल्लेखनीय है कि दोनो महिला समूह अपनें महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे देशी उत्पादों के निर्माण में पूरे ब्लाक में सबसे आगे है। मसाला, दोना पत्तल, अगरबत्ती, धूपबत्ती, आचार पापड़ बड़ी बिजौरी, सहित उक्त दोनों समूह विभिन्न प्रादेशिक पकवानों का निर्माण भी करती है। कोरोनाकाल में दोनों समूह की महिलाओं नें विपरीत परिस्थितियों में भी मास्क, देशी सेनेटाइजर, साबून, हैंडवास सहित आयुर्वेदिक काढ़ा का निर्माण कर चुकी है। कई नगरीय निकाय सहित जनपद पंचायतों से बड़ी संख्या में इन महिला समूहों को बड़े आर्डर भी मिलें थें। स्वावलंबन की दिशा में बेहतर कार्य कर रही दोनों महिला समूहों द्वारा शहर सहित क्षेत्र के पचास से अधिक महिलाओं को रोजाना रोजगार भी उपलब्ध कराया जा रहा है। दोनों समूह की अध्यक्ष त्रिवेणी पटेल, महरूम निशा द्वारा अन्य समूहों की महिलाओं को लगातार प्रशिक्षण देकर स्व रोजगार के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है ।
*सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.