Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, March 7, 2022

खैरागढ़ -पिछले दो माह में ही अपराधियों पर भारी पड़ी पुलिस, अवैध शराब, सटटा जुआं के मामलों में पुलिस की रिकार्डतोड़ कार्यवाही, दिखनें लगी बेहतर पुलिसिंग

 खैरागढ़ -पिछले दो माह में ही अपराधियों पर भारी पड़ी पुलिस,


अवैध शराब, सटटा जुआं के मामलों में पुलिस की रिकार्डतोड़ कार्यवाही, दिखनें लगी बेहतर पुलिसिंग



खैरागढ़ । जिलें के नए पुलिस कप्तान की आमद के बाद खैरागढ़ में पुलिस अपराधियों पर पिछले दो माह से भारी पड़ रही है। पिछले दो माह में खैरागढ़ थाना सहित पूरे अनुविभाग में अवैध शराब, सटटा, जुआं के मामलों में ताबड़तोड़ कार्यवाही से अपराधियों में हड़कंप की स्थिति है तो दूसरी ओर दो माह से जारी कार्यवाही के चलते शहर सहित क्षेत्र में अपराधिक आंकड़ों में भी गिरावट आई है। नए कप्तान संतोष सिंह के निर्देश के बाद खैरागढ़ पुलिस ने रिकार्डतोड़ कार्यवाही कर छोटे मोटें अपराधियों के साथ साथ बड़े बड़े शातिरों को भी पकड़ने में सफलता पाई है । खैरागढ़ पुलिस अनुविभाग में पिछले दो माह में ही इतनी कार्यवाही हो चुकी है जितनी पूरे साल भर में नहीं हो पाती थी ।


खैरागढ़ में 2 लाख की शराब, 37 लोगों पर कार्यवाही, 3 बाईक जब्त


खैरागढ़ थाना क्षेत्र में पिछले दो माह में ही पुलिस नें 2 लाख रू से अधिक की अवैध शराब जब्त कर चुकी है । अवैध शराब के मामलें में जनवरी और फरवरी माह में ही 37 लोगों पर कार्यवाही हो चुकी है। इसमें से अधिकतर आरोपियों को जेल भेजा गया है। पुलिस थानें से मिली जानकारी मुताबिक जनवरी माह में खैरागढ़ पुलिस ने शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यवाही कर 15 आरोपियों से 86 लीटर अवैध शराब और तीन बाइक जब्त की थी। फरवरी में 22 आरोपियों से 47 लीटर शराब जब्त की गई । दो माह में ही कुल 37 लोगों के पास से 2 लाख 8 हजार की शराब और बाईक जब्त की गई ।


सटटें में 60 हजार की जब्ती, जुंआ में भी दस गिरप्तार


पिछले दो माह से दिख रही पुलिसिंग व्यवस्था में पुलिस ने इस दौरान सटटा के मामले में 19 लोगों को पकड़ा उनके पास से 60 हजार रू से अधिक की नगदी और सटटा पटटी बरामद की। इसमें शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र में फैलें सटटें के कारोबार के बड़े खाईवालों के साथ अर्से से इस काम में जूटें लोग भी शामिल रहे जिन्हें पकड़ने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। जुआं के मामलें में भी जनवरी माह में कार्यवाही करतें दस लोगों को गिरसार कर उनके पास से पांच हजार रू से अधिक राशि पकड़ाई । अन्य मामलों में भी खैरागढ़ पुलिस की सक्रियता दिखी । पिछले कई माह से फरार आरोपियों को पकड़ने में पुलिस ने चुस्ती दिखाई तो कई पुरानें और पेडिंग प्रकरणों पर भी कार्यवाही में पुलिस को बड़ी सफलता मिली ।


शहर सहित इलाकें में दिख रही पुलिसिंग


नए पुलिस कप्तान की अगुवाई में पुलिस की चरमराई व्यवस्था भी पटरी पर लौट आई है। दो माह से शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी बेहतर पुलिसिंग सामनें आ रही है । अपराध कम हूए तो आरोपियों की धरपकड़ के चलते अवैध कारोबार भी धीमा पड़ा है। लगातार कार्यवाही से अवैध शराब के बड़े कारोबारी भी सलाखों के पीछे चले गए। शहर के साथ क्षेत्र के कई बड़े शराब कोचिए भी कार्यवाही की रडार में पहली बार आए । शहर में पुलिस पेट्रोलिंग भी दिख रहा है । महाशिवरात्रि जैसे पर्व के दौरान भी पुलिस ने पहली बार शहर सहित क्षेत्र में जवानों को तैनात कर बेहतर व्यवस्था बनाई । त्वरित कार्यवाही के मामलें में भी खैरागढ़ पुलिस सबसे आगे रही ।


अनुविभाग में छह थानों में 8 लाख की शराब, एक लाख का सटटा, डेढ़ लाख का जुंआ पकड़ा


बेहतर कार्यवाही से बढ़ा विश्वास


खैरागढ़ पुलिस अनुविभाग में भी पुलिस बेहतर कार्यवाही में लगातार आगें रही । खैरागढ़ अनुविभाग के तहत आने वाले खैरागढ़, छुईखदान, घुमका, गातापार जंगल, ठेलकाडीह और जालबांधा पुलिस ने अवैध शराब, सटटा जुँआ सहित अन्य मामलों में बेहतर साबित हुई । पिछले दो माह में खैरागढ़ अनुविभाग के तहत आने वाले थानों में अवैध शराब के कुल 87 प्रकरणों में 92 आरोपियों को गिरप्तार किया गया । इनके पास से 7 लाख 92 हजार रू से अधिक की ढाई सौ लीटर शराब और दस मोटर साइकल बरामद की गई । सटटा के कुल 47 प्रकरणों में 47 आरोपियों को गिरसार कर उनके पास से 93 हजार रू से अधिक की नगदी बरामद हुई । जुँआ के प्रकरणों में भी अनुविभाग में दस मामलें दर्ज कर 38 आरोपियों को गिरप्तार करने में सफलता मिली। इस दौरान पुलिस को 32 हजार रू नगदी और एक लाख रू से अधिक के चार मोटर साइकल मिली ।


अधिकारियों के निर्देश पर अपराधियों पर नकेल कसनें लगातार पुलिस कार्यवाही जारी है। अधिकारियों के निर्देशन में इसमें बेहतर टीमवर्क से सफलता मिल रही है। किसी भी मामलें में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा ।


नीलेश पांडें थाना प्रभारी खैरागढ़


एसपी के निर्देश के बाद खैरागढ़ अनुविभाग में अवैध शराब, सटटा जुँआ सहित अपराधिक मामलों पर पुलिस त्वरित कार्यवाही करने संकल्पित होकर कार्य कर रही है। इसका बेहतर नतीजा भी सामने आ रहा है। अनुविभाग को अपराधिक मामलों में जीरों स्तर पर


लाना प्राथमिकता है ।


दिनेश सिन्हा एसडीओपी खैरागढ़ अनुविभाग


*सीएनआई खैरागढ़  सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad