गर्मी शुरू होते ही नगर परिषद मलाजखंड में पानी की किल्लत शुरू
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट।अभी गर्मी की शुरूआत में ही नगर परिषद मलाजखंड के वार्ड नं. 21 मुख्य मार्ग पर लगी पानी की टंकी सूखी हुई है जिससे राहगीरों सहित आसपास के दुकानदारों को पानी के लिए भटकते देखा गया।कइयों ने पानी पीने हेतु टोटी को खोलकर देखा लेकिन पानी नदारद पाकर आसपास के दुकानों में जाकर अपनी प्यास बुझाया।स्थानीय लोगो ने बताया कि पालिका के द्वारा ऐसे टंकियों की साफ सफाई भी नही किया जाता जिससे टंकियों में जमी काई और गंदगी से लोगो के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है जिसको शीघ्र सफाई करवाकर टंकियों में पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से की जाए जिससे लोगो को हो रही असुविधा से राहत मिल सके।पानी की समस्या का होना कोई नई बात नही है लेकिन अभी से जब यह हाल है तो मई जून महीनों का सोचकर ही डर लगने लगता है।अब देखना है कि मलाजखंड नगर पालिका इस टंकी की कब सफाई कर लोगो को कब शुद्ध पानी उपलब्ध कराता है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.