CMO नवनीत पांडे के निर्देश पर उपयंत्री राहंगडाले ने फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षण
सीएन आई न्यूज मध्यप्रदेश सिवनी से कमलेश की रिपोर्ट
सिवनी।। मुख्य नगरपालिका अधिकारी नवनीत पांडे के निर्देष पर आज दिनांक 03 मार्च 2021 को नगर पालिका सिवनी में कार्यरत् उपयंत्री सुरेन्द्र राहंडाले ने सुआखेड़ा स्थित इंटकवेल एवं श्रीवनी फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री राहंगडाले द्वारा सूक्षमता से प्लांट के यंत्रो एवं फिल्टर की जांच की गई वहीं पुराने फिल्टर मीडिया को बदलकर नये फिल्टर मीडिया लगाने हेतु संबंधित कर्मचारियों को आदेषित किया विदित होवे कि ग्रीष्मकाल के दौरान पाईप लाईन फूटने से नगरीय क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति ठप्प हो जाती है जिसे देखते हुए ऐसे स्पाट चिहिन्त किये गये जहां पाईप लाईन फूटने की अधिक संभावना होती है इस हेतु मरम्मत कार्य शीघ्रता से किये जाने हेतु कार्ययोजना तैयार की गई।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.