किसान भाइयों के लिए विशेष सूचना।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के दसवें क़िस्त के लिए e-KYC में बड़ी राहत, आयुर संजीवनी केंद्र दल्लीराजहरा में किया जाएगा बायोमेट्रिक तरीके से eKYC
दल्लीराजहरा :- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के दसवें क़िस्त के लिए e-KYC में बड़ी राहत, आयुर संजीवनी केंद्र दल्लीराजहरा में किया जाएगा बायोमेट्रिक तरीके से eKYC l
ज्ञात हो कि eKYC के बिना दसवां क़िस्त किसानों को नहीं मिलेगा। eKYC अभी तक केवल उन किसानों का हो पा रहा था जिन किसानों के आधार में उनका मोबाइल नम्बर रजिस्टर था या उनको रजिस्टर करवाने के लिए आधार सेंटरों का चक्कर लगाना पड़ रहा था। लेकिन अब भारत सरकार ने इस समस्या को देखते हुए बड़ी राहत देते हुए कुछ सीएससी सेंटरों को अधिकृत किया है जहाँ जाकर बायोमेट्रिक तरीके से e-KYC करवाया जा सकेगा, बता दें कि यहाँ आपको केवल आपको अपने आधार कार्ड और कोई भी मोबाइल (ओटीपी के लिए) साथ में ले जाना होगा l
e-KYC हेतु पता-आयुर संजीवनी केंद्र हिंदू होटल कॉम्प्लेक्स मेन रोड़ दल्लीराजहरा
CNI News दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.