Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, March 30, 2022

I.P.L. क्रिकेट सट्टा के विरूद्ध थाना डोंगरगढ़ एवं सायबर सेल की बड़ी कार्यवाही। ‘‘क्रिकेट लाईन गुरू एप्प’’ के माध्यम से हाईटेक तरीके से खिलाया जा रहा था आई.पी.एल. क्रिकेट सट्टा। मोबाईल फोन, आई.पी.एल. सट्टा-पट्टी, नगदी 5,400/- रूपये सहित कुल 40,400/- रूपये का मसरूका जप्त।


 I.P.L. क्रिकेट सट्टा के विरूद्ध थाना डोंगरगढ़ एवं सायबर सेल की बड़ी कार्यवाही।

 ‘‘क्रिकेट लाईन गुरू एप्प’’ के माध्यम से हाईटेक तरीके से खिलाया जा रहा था आई.पी.एल. क्रिकेट सट्टा।

मोबाईल फोन, आई.पी.एल. सट्टा-पट्टी, नगदी 5,400/- रूपये सहित कुल 40,400/- रूपये का मसरूका जप्त।


महेंद्र शर्मा बंटी छ्त्तीसगढ़ रिपोटर डोंगरगढ- जिले में चलाये जा रहे जुआ, सट्टा, अवैध शराब आदि के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत् पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ जयप्रकाश बढ़ई के मार्गदर्शन में एस.डी.ओ.पी. डोंगरगढ़ कृष्णा कुमार पटेल के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक शिव चन्द्रा एवं प्रभारी सायबर सेल द्वारिका प्रसाद की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर कि बुधवारी पारा वार्डनं.-14 डोंगरगढ़ में रूपये पैसे का दांव लगाकर आई.पी.एल. क्रिकेट सट्टा खिलाया जा रहा है के तस्दीक हेतु दिनांक 29.03.2022 को रात्रि में दबिश दी गई, मुखबीर द्वारा बताये स्थान बुधवारी पारा वार्डनं.-14 डोंगरगढ़ आरोपी कृष्णा गुप्ता उर्फ बंटी के घर के सामने गली में घेराबंदी कर आरोपी कृष्णा गुप्ता को पकड़ा गया जिसके पास से 02 नग मोबाईल, 01 नग कागज में आई.पी.एल. सट्टा-पट्टी, 01 नग डॉटपेन बरामद किया गया। आरोपी कृष्णा गुप्ता उर्फ बंटी से पूछताछ पर बताया कि वह अपने दोनों मोबाईल का उपयोग कर ‘‘क्रिकेट लाईन गुरू एप्प’’ के माध्यम से सन राईज हैदराबाद विरूद्ध राजस्थान रायल्स टीम पर रूपये पैसे का दांव लगा कर सट्टा खिलवा रहा था जिसका हिसाब किताब कोरे कागज में नीले डॉटपेन से लिखा हुआ उसके जेब से बरामद हुआ। आरोपी के कब्जे से 02 नग मोबाईल फोन, 24,700/- रूपये का आई.पी.एल. सट्टा-पट्टी और नगदी 5,400/- रूपये, जुमला कीमती 40,400/- रूपये को जप्त कर कृत्य धारा 4(क) जुआ एक्ट का होने से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।

उक्त आई.पी.एल. सट्टा रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक शिव चन्द्रा, सउनि तुलाराम बांक, परस ध्रूव, भूपेन्द्र कंवर, मनोज हरमूख, मिलाप, महिला आरक्षक रोजलीन, ओ.पी. चिचोला से आरक्षक देवीलाल एवं प्रभारी सायबर सेल द्वारिका प्रसाद लाउत्रे, प्र.आर. अनित शुक्ला, आरक्षक मनीष मानिकपुरी, मनीष वर्मा, अवध किशोर साहू की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad