यूथ कांग्रेस मेंबरशिप और चुनाव 12 मई से 12 जून तक होंगे
यूथ कांग्रेस मेंबर शिप और चुनाव 12 मई से जून 12 तक
बिलासपुर
विधानसभा 2023 की चुनाव की तैयारी कांग्रेस में नजर आने लगी है| इसी रणनीति के अंतर्गत लग रहा है यूथ कांग्रेस का चुनाव 6 साल बाद फिर से कराया जा रहा है इस चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष महासचिव एवं और भी अन्य पदों के लिए चुनाव किए जाएंगे| इसके तहत विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशी भी तय किए गए हैं
प्रदेश अध्यक्ष के लिए 22 , वही प्रदेश महासचिव के लिए 184 और शहर अध्यक्ष के लिए लगभग 40 दावेदार चुनाव लड़ेंगे| जिलाध्यक्ष विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव ओपन तरीके से होगा वोटिंग ऑनलाइन प्रक्रिया से होगी| इसमें सारा खेल मेंबर बनाने को लेकर रहेगा ऐसा दिख रहा है| क्योंकि दावेदारों को ही सदस्य बनाना है और वही सदस्य ऑनलाइन वोटिंग भी करेंगे|
लिहाजा जो दावेदार सबसे ज्यादा सदस्य बनाएगा उसकी जीत लगभग तय मानी जाएगी| चुनाव लड़ने की उम्र और सदस्यता लेने की उम्र लगभग 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच की होना अनिवार्य है| चुनाव में कई नामों की चर्चा जोरों पर है जिसमें रायपुर से अकाश शर्मा और बिलासपुर से आशीष मोनू अवस्थी और भावेंद्र गंगोत्री का नाम शामिल है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.