बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर की 131वी जयंती समारोह (कोर्ट परिसर ) न्यायालय, तहसील प्रांगण लखनादौन जिला सिवनी में संपन्न हुआ।
8:00 बजे से रैली आरंभ हुई रैली का समापन दोपहर 12:00 बजे तहसील प्रांगण पहुंचकर हुआ। रैली के दौरान जय भीम के नारे के साथ साथ डॉक्टर बी आर अंबेडकर के महान कार्यो को भी प्रोफ़ेसर कृष्ण कुमार डेहरिया के द्वारा नगर वासियों को बताया गया।
डॉ अंबेडकर स्कूल के संस्थापक प्रोफ़ेसर कृष्ण कुमार डेहरिया जी के छात्र छात्राओं ने छोटे छोटे प्यारे बच्चों ने रैली की शोभा बढ़ाई। न्यायालय प्रांगण में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम में सभी धर्म, जाति और संगठन के लोग उपस्थित रहे। सभी बुद्धिजीवी व्यक्तियों ने अपने अपने विचार रखें।
सभी ने खड़े होकर बुद्ध वंदना और संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा ।संविधान की लघु पुस्तिका, बाबा साहब अंबेडकर की फोटो को बच्चों ,महिलाओं , किसानो, मजदूरो तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। फलाहार की भी व्यवस्था की गई।
सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.