Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, April 15, 2022

गुड फ्राइडे पर जनपद बागपत के चर्चाे में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं - ललियाना, रटौल, बाघु, बागपत, बड़ौत, खेकड़ा के चर्चों में गुड़ फ्राइडे पर प्रभु ईसा मसीह को किया गया याद

 गुड फ्राइडे पर जनपद बागपत के चर्चाे में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं


- ललियाना, रटौल, बाघु, बागपत, बड़ौत, खेकड़ा के चर्चों में गुड़ फ्राइडे पर प्रभु ईसा मसीह को किया गया याद



- परमेश्वर के पुत्र ईसा मसीह ने सम्पूर्ण जीवन विश्व कल्याण और मानव कल्याण के लिए कार्य किया - फादर एल्बर्ट


बागपत, उत्तर प्रदेश। 


गुड़ फ्राइडे पर जनपद बागपत के रटौल, ललियाना, बाघु, बागपत, बड़ौत, खेकड़ा आदि स्थानों पर बने चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया,


अपने पापों के लिए परमेश्वर और उनके पुत्र ईसा मसीह से क्षमा मांगी और विश्व शांति के साथ-साथ देश की खुशहाली, उन्नति और तरक्की के लिए प्रार्थना की।

बागपत के ललियाना में स्थित सेंट जोसेफ चर्च के फादर एल्बर्ट ने बताया कि परमेश्वर के पुत्र यीशु मसीह ने सम्पूर्ण जीवन विश्व के कल्याण के लिए कार्य किया और मानव की भलाई के लिए लोगों को मानवता, भाईचारे, एकता, अहिंसा और शांति का उपदेश देते रहे। लोगों में उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए इजरायल के आस-पास के क्षेत्र के धर्मगुरुओं ने षड़यंत्र रचकर ईसा मसीह को मानवता का शत्रु घोषित कर दिया और राजद्रोह का आरोप लगा कर मृत्यु दंड देने का फरमान जारी कर दिया।

यीशु मसीह को बंदी बना लिया गया और अनेकों तरीकों से शारीरिक यातनाएं दी गई। आखिर में शाम को उनके शरीर को कीलों से ठोकते हुए क्रॉस पर लटका दिया गया। इसी दिन को ईसाई समुदाय के लोग गुड फ्राइडे, होली फ्राइडे, ग्रेट फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे आदि नामो से पुकारते है और इस दिन को शोक दिवस के रूप में मनाते है।

बताया कि ईसा मसीह ने सम्पूर्ण जीवन मानव कल्याण के लिए कार्य किया। सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अच्छे और नेक कार्य करने चाहिए और सभी के कल्याण की कामना करनी चाहिए। प्रार्थना सभा में संत जोसेफ हाई स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर गीतांजल, सिस्टर लता, सिस्टर शान्ति, सिस्टर एनी, मारकुस, जॉन मिंज, मास्टर विनोद, प्रदीप, पियूष, गोदलिबा, लिजी, ज्योति, किशनपाल, तेजपाल, पालू सहित सैंकड़ो की संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad