छग मनरेगा कर्मचारी महासंघ बस्तर से पैदल चल कर रायपुर पहुँचगे 14 दिन में सरकार के चुनावी जनघोषणा पत्र नियमितीकरण का आगाज कराने
सी एन आई न्यूज साल्हेवारा से चन्द्रभूषण यदु की रिपोर्ट ।
साल्हेवारा - छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ बस्तर से पैदल चल कर रायपुर के लिये रवाना हो चुके है ।जो बड़ी संख्या में संघ के पदाधिकारी प्रतिदिन 30 किलोमीटर का लक्ष्य रखकर महात्मा गांधी की तरह दांडी यात्रा कर रहे है ।
जो महात्मा गांधी रोजगा गांरटी योजना के मुख्य किरदार है ।जो सबसे कम दर पर विगत 14 सालो से सरकार के योजना पर कार्यरत है जिनका रोजगार गारंटी मजदुरों से भी कम रेट पर काम कर रहे है ।
रोजगार सहायक ग्राम पंचायत का प्रमुख अंग है जिसे भाजपा सरकार से लेकर कांग्रेस की सरकार अनदेखा करते आ रही है ।कई बार धरना प्रदर्शन हड़ताल के बाद सिर्फ आश्वासन देकर सरकार वादा खिलाफी करते आ रही है ।जिससे बौखलाये मनरेगा कर्मचारी महासंघ ने बस्तर से निकल कर रायपुर राजधानी 42 डिग्री तापमान के चलते दांडी यात्रा में निकले है 3 साल पहले कांग्रेस की सरकार 2018 की चूनावी जन घोषणा पत्र में नियमितीकरण करने का वादा किया था ।लेकिन आज पर्यन्त सरकार कुंभकर्णी नींद में सोई है ।
जिसे जगाने कर्मचारी महासंघ खुन पसीना बहा रही है जान जोखिम में डालकर सर पे कफन बांधकर निकल पड़े है ।14 दिन की यात्रा में इतने भीषण गर्मी में कितने परेशानियों का सामना करना पड़ेगा ।
ये तो वही जाने जिसकी दिल में पीड़ा हो रही है सरकार उनके साथ न्याय करें चुनावी जनघोषणा पत्र नियमितीकरण का वादा निभाये पंचायतों का काम जो ठप पड़ा है जिससे मनरेगा मजदुरों का काम रुका है जल्द काम चालू कराये छत्तीसगढ़ीयों की सरकार है छत्तीसगढ़ के मनरेगा कर्मचारी महासंघ के साथ जल्द न्याय कर अपना वादा पूरा करें।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.