18 घंटे के बाद मिला छात्र का शव डोंगितराई पुल के पास बहते हुए पाया गया शव , विधायक निषाद ने जताया गहरा दुख
गुण्डरदेही -तांदुला नहर मे फुंडा के पास शनिवार की लगभग सुबह 12 बजे कलंगपुर के 16 वर्षीय युवक सिद्धार्थ सिन्हा पिता लोकेश सिन्हा की नहर में पैर फिसलने से डूब गया था जिसकी शव 18 घंटे बाद रविवार की सुबह डोंगितराई पुल के पास पानी मे बहते हुए मिला रनचिरई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया है बताया गया कि युवक 11 वी की छात्र है जो शनिवार को दोपहर 12 के आसपास अपने दोस्तो के साथ तांदुला नहर के पास आया था इस दौरान वह हाथ पैर धोने के लिए उतरा था इस दौरान उनका पैर फिसल गया और पानी के तेज बहाव होने के कारण वह गहराई मे चला गया हालांकि एक महिला उसे बचाने का प्रयास कर रहा था मगर वह कामयाब नही हो पाया । गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने भी इस घटना को दुखद बताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.