Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, April 17, 2022

जिस घर से आज 24 वर्षीय बेटी की डोली उठनी थी, आज पिता की उठेगी अर्थी

 जिस घर से आज 24 वर्षीय बेटी की डोली उठनी थी, आज पिता की उठेगी अर्थी


सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

सिवनी। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही हो बेटी के विवाह में पिता और उसका पूरा परिवार खुशी के माहौल में अपनी दूसरी बेटी के विवाह में जुटा है।आज रविवार को विकासखंड बरघाट के गांव साल्हेकला घर में जहां बेटी की बारात आनी है


वही पिता की मौत के बाद घर में मातम पसरा है और बेटी की डोली उठने से पहले पिता की अर्थी उठेगी। घर परिवार और गांव में दुख का मातम है। रविवार को दुल्हन के पिता की मौत के बाद जिला अस्पताल सिवनी में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव साल्हेकला बरघाट निवासी दुल्लम सिंह इनवाती पिता बाबूलाल (55) के घर रविवार को शाम को उनकी 24 वर्षीय दूसरी पुत्री सीमा का विवाह तय हुआ था। बारात गारापुरी लालबर्रा बालाघाट से रविवार को शाम को आनी है वही बारात आने से पहले रविवार को सुबह बेटी के पिता दुल्लम सिंह की मौत होने पर शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

इस मामले में मृतक के भांजे अजय उइके, दिलीप कोरचे व पुत्री सीमा की मां पुनिया बाई इनवाती ने रोते हुए बताया कि घर के सभी सदस्य 13 अप्रैल को गांव कंजई में होने वाले एक वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे तभी 14 अप्रैल को गांव से फोन आया जिस पर बताया गया कि दुल्लम सिंह के पड़ोसी ने दुल्लम पर जादू टोना-टोटका करने की बात कहते हुए हाथ में लाठी डंडे लेकर लड़ने पहुंच गए। काफी गाली गलौज की। जिससे दुखी होकर दुल्लम सिंह ने घर में रखी कीटनाशक का सेवन कर लिया। यह सूचना मिलते ही परिजनों ने उपचार के लिए बरघाट अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल सिवनी रेफर कर दिया। इलाज के दौरान दुल्लम सिंह से मृत्यु पूर्व बयान अधिकारियों ने ले लिए। वही कीटनाशक का असर शरीर पर गहरा पड़ गया और 16-17 अप्रैल की मध्य रात्रि लगभग 3 बजे दुल्लम सिंह की मौत हो गई। रविवार को दोपहर 12 बजे शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं रविवार की शाम को दुल्लम सिंह की 24 वर्षीय बेटी का आज विवाह भी है। बारात शाम को पहुंचेगी। बेटी की डोली उठने से पहले ही पिता की अर्थी उठने पर बेटी का रो-रोकर जहां बुरा हाल है। वहीं गांव में इस घटना से मातम पसरा है। परिजनों ने पड़ोसियों पर लंबे समय से लड़ाई झगड़ा करने और दुल्लम पर जादू टोना करने का झूठा आरोप लगाते हुए उन्हें अपमान करते थे। जिससे दुखी होकर दुल्लम ने इस घटना को अंजाम दिया। दुल्लम ने कीटनाशक का सेवन कर अपनी लीला समाप्त कर दी। वहीं परिजनों ने बताया कि दुल्लम सिंह की तीन संतान है। जिसमें बड़ी बेटी शिवकली का विवाह छपारा में हुआ है। व दूसरी बेटी सीमा का आज विवाह होना है। वही तीसरी बेटी 15 वर्षीय शिवानी है तथा एक पुत्र प्रकाश है।

परिवार में कृषक पिता की मौत के बाद बेटों का भी बेटे और बेटियों का भी रो-रो कर बुरा हाल है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad