भगवान महावीर स्वामी की 2621वीं जयंती महोत्सव नगर में धूमधाम से मनाई जाएगी।
डोंडीलोहारा :- भगवान महावीर स्वामी की 2621वीं जयंती महोत्सव नगर में धूमधाम से मनाई जाएगी।महोत्सव के लिये भगवान महावीर जन्मकल्याणक समिति द्वारा 3दिवसिव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसकी शुरुवात 12 अप्रैल को होगी और समापन 14 अप्रैल को सकल जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाल कर भगवान महावीर के संदेशो को दोहराया जाएगा। महोत्सव में जीवदया ,सेवाकार्य,के अलावा सांस्कृतिक एवम् धार्मिक क्रियाओ का आयोजन होगा।
जीव दया कार्यक्रम के अन्तर्गत 12 अप्रैल को सुबह 10 बजे से विवेकानंद चोंक में सकोरा वितरण जिसमे आम जनो को छत पर मिटटी के पात्र दिए जाएंगे ताकि वे मुखबधिर प्राणियो के लिए इस कड़कती धुप में दाना और पानी रख सके और सहज में पुण्यार्जन कर सके। 12 अप्रैल को संध्या में मंदिर जी में आरती के बाद 7.30 बजे से सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री राहुल जी झाबक द्वारा की प्रस्तुति भक्ति संध्या होगी जिसमे भगवन की भक्ति कर उन्हें याद किया जाएगा। 13 अप्रैल को सांस्कृतिक कार्यक्रम कौन बनेगा महावीर का आयोजन संध्या 7 बजे से किया जाएगा।14 अप्रैल को सुबह 6 बजे से सामूहिक सामायिक एवम् प्रार्थना किया जाएगा।
9 बजे से 11 बजे तक भव्य शोभायात्रा जिसमे इस अंचल के विभिन ग्राम से समाज के लोग एकत्रित होंगे और भगवन की वाणी को जन जन तक फैलाएंगे।सेवा कार्य एवम् जीव दया के तहत गौशाला में गौ माता को रोटी गुड़ हरी सब्जिया खिलायी जाएगी।,अस्पताल में मरीजो को फल वितरण एवम् उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली जाएगी। सरबत पिलाया जाएगा। दिनांक 14 अप्रैल को रात्रि में समापन समारोह में मुख्यतिथि के रूप सूबे की विधायक एवम् केबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया जी होंगी सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रीखला में बच्चों एवम् महिलाओ के द्वारा अनेक नाटिका एवम् सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी।
CNI News से इस्लाम खान की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.