क्राइम शिक्षा सिवनी
पेंशन प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले 3 प्राचार्य एवं 3 लिपिकों का रूका वेतन
सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से छब्बी लाल कमलेशिया कच रिपोर्ट
सिवनी। जिला शिक्षा अधिकारीद्वारा सेवानिवृत्त / मृत कर्मचारियों के पेंशन एवं स्वत्वों के भुगतान करने में लापरवाही बरतने वाले 3 प्राचार्यों तथा 3 लिपिकों का अप्रैल माह का वेतन रोकने के आदेश जारी किए गए हैं। जिनमें क्रमश: , शा.उ.मा.वि.कान्हीवाड़ा प्राचार्य जी.सी. डहेरिया एवं सहा.ग्रेड-2 श्री गणेश प्रसाद सेन तथा शा.उ.मा.वि. रूमाल स्कूल के प्राचार्य बी.डी. बरकड़े तथा लेखापाल राजेन्द्र सिंह डहेरिया और शा.क. हाई स्कूल उगली प्रभारी प्राचार्य श्रीमति हेमलता यादव तथा सहा.शि. सुरेश कुमार पटले के वेतन रोके जाने के आदेश जारी किए गए हैं।
सभी को पेंशन प्रकरणों एवं स्वात्वों के भुगतान के लंबित प्रकरणों के तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.