Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, April 18, 2022

बैहर में लगाया गया स्वास्थ्य मेल398 हितग्राहियों का उपचार के लिए गया पंजीयन


बैहर में लगाया गया स्वास्थ्य मेल398 हितग्राहियों का उपचार के लिए गया पंजीयन


(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)


    बालाघाट।18 अप्रैल 2022 को आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत स्वास्थ मेले आयोजन सिविल हॉस्पिटल बैहर मे जिला कलेक्टर डॉ गिरीश मिश्रा के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार किया गया।


 स्वास्थ मेले के सम्बन्ध मे जानकारी देते हुए बैहर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ हरिश मसराम द्वारा बताया गया कि स्वास्थ मेले मे कुल 398 हितग्राहियों का रजिस्ट्रेशन किया गया जिसमे 21 लोगो की हेल्थ आईडी 16 लोगो का आयुष्मान कार्ड 82 लोगो की लेब की जाँच, 10 लोगो द्वारा ब्लड डोनेट, 10 लोगो की टीबी की जाँच की गई ।


 मेले मे स्त्री रोग मलेरिया हड्डी रोग आंख कान गला नेत्र रोग डेंटल रोग चर्म रोग मानसिक रोग के साथ साथ अन्य मरीजों की जिले से आये चिकित्सकों मेडिकल ऑफिसरों द्वारा जाँच की एवं उपचार प्रदान किया गया। गंभीर रोगो से ग्रसित मरीजों जिला स्तर पर रिफर किया गया एवं कॉउंसलिंग की गई और उन्हे आयुष्मान कार्ड से मिलने वाली सुविधाओं के सम्बन्ध मे जानकारी दी गई ।


     स्वास्थ मेले मे आयुष्मान्  भारत अंतर्गत मरीजों का रजिस्ट्रेशन एवं हेल्थ कार्ड बनाने का कार्य भी किया गया। स्वास्थ मेले मे नोडल अधिकारी डॉ परेश उपलप, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ मनीषा जुनेजा, ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ अनुप सिंह तिड़गाम, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ महेन्द्र तेजा, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ प्रशांत जैन, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ श्रद्धा बारमाटे, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ बंसोड, मेडिकल ऑफिसर क्षय  डॉ प्रियांश सोनकर, डेंटल विशेषज्ञ डॉ जय टान्क, श्री राजाराम चक्रवर्ती जिला पीएमडीटी समन्वयक श्री आलोक श्रीवास्तव एस टी आई कॉउंसलर नूतन बोरकर एवं सिविल अस्पताल बैहर के चिकित्सक मेडिकल ऑफिसर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर  व  समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad