डोंगरगढ धर्मनगरी में ब्राह्मण समाज की बैठक विप्र भवन में हुई आयोजित आगामी 3 मई को अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम प्राकट्य उत्सव मनाए जाने का लिया गया निर्णय
महेंद्र शर्मा बंटी छ्त्तीसगढ़ रिपोटर डोंगरगढ धर्मनगरी के खैरागढ रोड़ केदार बाड़ी में स्थित ब्राह्मण समाज के विप्र भवन के सभागार में ब्राह्मण समाज की आवश्यक बैठक कल 17 अप्रैल को आहूत की गई।जिसमें ब्राह्मण समाज के पदाधिकारीगण,
एवं समाज के सदस्यों, और युवा वर्ग सहित महिला प्रकोष्ठ की उपस्थिति में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिसमें आगामी 3 मई 2022 को अक्षय तृतीया तिथि पर भगवान श्री परशुराम जी के प्राकट्य उत्सव को हर्षउल्लास के साथ माननीय सांसद संतोष पांडेय जी की विशेष उपस्थिति में मनाए जाने का निर्णय लिया गया।

एवं इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के महिलाओं और बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही समाज के प्रतिभावान छात्र ,छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। औऱ समाज के वरिष्ठ आशीर्वादक बुजुर्ग जनों का भी सम्मान किए जाने का निर्णय लिया गया। एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि 2 मई 2022 को महिलाओं एवं बच्चों का विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे एवं 3 मई को अपराहन 2:00 बजे से सुंदरकांड का पाठ स्थानीय केदार बाड़ी स्थित विप्र भवन में किया जाएगा ।
तत्पश्चात शाम 4:00 बजे से बाइक रैली एवं भगवान श्री परशुराम जी की शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापिस केदार बाड़ी स्थित विप्र भवन में समाप्त होगी। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद संतोष पांडे विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे। साथ ही भगवान परशुराम सेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय नाथ तिवारी भी विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे। उक्त अवसर पर अतिथियों के उद्बोधन पश्चात भोजन और प्रसादी की व्यवस्था भी की गई है । बैठक में प्रमुख रूप से समाज के संरक्षक शशिकांत द्विवेदी, लालजी द्विवेदी, द्वारिका प्रसाद शर्मा राजेश शुक्ला, राजकुमार पांडे , देवेन्द्र मिश्रा, विमलेश द्विवेदी,अशोक ओझा, आनंद मिश्रा , दुर्गेश पाण्डे,महेंद्र शर्मा बंटी, चंचल द्विवेदी ,श्याम तिवारी,राहुल मिश्रा, मोनू तिवारी ,अभिषेक शुक्ला , रजनीश शुक्ला,श्रीमती माधुरी पंड्या, श्रीमती शीला शुक्ला ,श्रीमती लता दुबे आदि समाज के सदस्यगण उपस्थिति थे।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.