Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, April 3, 2022

सिवनी में एक घर में मिले 3 शव, फैली सनसनी

 सिवनी में एक घर में मिले 3 शव, फैली सनसनी


सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से. जिला छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

सिवनी। छपारा नगर के डुंगरिया मोहल्ला के एक घर में शनिवार दोपहर तीन शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोपहर करीब डेढ़ बजे स्थानीय लोगों ने छपारा पुलिस को सूचना दी कि एक घर का दरवाजा खुला हुआ है, जिसमें तीन लोगों के शव पड़े है। सूचना मिलते ही छपारा पुलिस मौके पर पहुंची, जहां घर के कमरे में 40 वर्षीय एक महिला ज्योति साहू व उसके दो बच्चों तेजस (12) व श्रद्धा (10) का शव देखकर पुलिस के होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक भी एफएसएल टीम, डाग स्क्वायड व दल-बल के साथ मौका पर पहुंच गए।

अधिकारियों का कहना है कि महिला के मुंह में हल्का झाग था। वहीं महिला के बेटे के मुंह में खून लगा दिखाई दे रहा था। इससे यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि बच्चों के साथ महिला ने खुदकुशी की है या तीनों की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस हत्या व आत्महत्या दोनों एंगल से प्रकरण में जांच कर रही है। स्वजनाें के मुताबिक मृतक महिला ज्योति साहू की पहले पति की मौत हो चुकी है। बाद में महिला ने दूसरी शादी कर ली थी। बीते कुछ समय से महिला व पति के बीच चल रही अनबन व विवाद के कारण महिला छपारा के डुंगरिया मोहल्ला में एक किराए का मकान में आकर बच्चों के साथ रहने लगी थी। दो कमरों के घर में महिला व उसके दोनों बच्चे रह रहे थे। शनिवार दोपहर काे घर के पहले कमरे में महिला का शव मिला। जबकि दूसरे कमरे में दोनों बच्चों के शव मिले हैं। महिला के शव के पास एक कैंची भी मिली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है।

इस मामले पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने बताया कि बच्चों के साथ महिला ने आत्महत्या की है या तीनों की हत्या की गई है, यह कहना अभी मुश्किल है। बाहर के कमरे में महिला का शव मिला है, जबकि अंदर के कमरे में दोनों बच्चों के शव मिले हैं। मामले के सभी पहलुओं पर विस्तृत जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकेगा। महिला के पहले पति की दस साल पहले मौत हो चुकी हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad