प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा में धुआं धार प्रचार किया यशोदा निलांबर वर्मा के पक्ष में ।
सी एन आई न्युज साल्हेवारा से चन्द्रभूषण यदु की रिपोर्ट ।
साल्हेवारा - खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव मतदान की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है ।वैसे ही प्रदेश के कद्दावर नेताओं का प्रचार चरम पर है ।
प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा के ग्राम खादी से प्रचार का शंखनाद करते हुये भाजपा को जमकर निशाना साधा मरकाम ने 15 साल तक रमन सरकार के किये गये वादे याद दिलाये 21सौ रुपये में धान खरीदीने का वादा कर झुठा सपना दिखाया था दो साल का बोनस रमन के सिर पर आज भी जनता का कर्ज है
कांग्रेस सरकार के शासन काल को याद दिलाते हुये मंहगाई को गिनाया गैस सिलेंडर का दाम 400 से बढ़कर 1100 सौ खाद्य पदार्थों का किमत ढाई गुना बढ़ोत्तरी हुई है डिजल पेट्रोल शतक पार चुकी है अच्छे दिनों की सपना दिखाने वाली भाजपा सरकार कोमल जंघेल को पांचवी बार टिकट दिया है ।
कोमल जंघेल साढ़े सात साल तक विधायक एवं संसदीय सचिव रहा उस समय भाजपा की सरकार थी उसके बावजूद कही विकास कार्य नहीं हुये कई ग्रामों में एक मंच तक नही दू पाये केन्द्र सरकार गरीबों को पंद्रह लाख देने का वादा कर जनधन की खाता खोलवाया किसी के खाते में आजतक फूटी कौड़ी भी नहीं आया भाजपा भ्रष्टों की सरकार है भाजपा का कहना साफ हर किसान का कर्जा माफ का नारा बुलंद किया था जिसका याद दिलाते हुए कहा कि भाजपा कब कर्जा माफ किया है कांग्रेस की भूपेश सरकार सत्ता में आते ही सभी किसानों का कर्जा माफ किया है ।
खैरागढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के विजय होते ही 24 घंटे के अंदर खैरागढ़ छुईखदान गंड़ई को जिला बनाने का संकल्प लेते हुये साल्हेवारा को पुर्ण तहसील का दर्जा देने की बात कही है ।
यशोदा निलांबर वर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए सभी ग्रामवासियों महिलाओं को अपने बीच पाकर गदगद दिखाई दी कहा की आज आप सबको देखकर बहुत खुशी हो रही है की आप इतने तेज धूप में हमें सुनने देखने के लिये तपस्या कर रहे है यह आप लोगों का तप का बल जरुर मुझे आशीर्वाद प्रदान करेगीं मैं खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी हूं मुझे भूपेश बघेल ने टिकट देकर भरोसा जताया है की भूपेश है तो भरोसा है ।
सत्ता सरकार होने के नाते मैं एक बार आप लोगों से आशीर्वाद लेने पहुंची हूं की आप 12 अप्रेल को पंजा छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनियें ।
इंद्रशाह मंडावी मोहला मानपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव भी चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ राज्य के लिए 15 सालों में जो तस्वीर बदलनी थी वो आज तक नहीं बदल पाया साल्हेवारा से नर्मदा रोड का हाल बहुत ही खतरा था जिसे कांग्रेस की सरकार ने देवव्रत सिंह जी पर भरोसा कर सारी योंजनाओं का लाभ खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के हर गांवों में पहुंचाया है ।ऐसे हमारे माननीय मुख्य मंत्री भुपेश बघेल का कमाल है जो आज की तारीख में भूपेश बघेल पुरे देश की मुख्यमंत्रियों को पछाड़ते हूये देश में नंबर वन मुख्यमंत्री है ।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे बसे पटेल सेक्टर प्रभारी राजेश शुक्ला नीना विनोद ताम्रकार ममता राजेश पाल कमल अग्रवाल चन्द्रभूषण यदु प्रमोद उइके शेर सिंह मेरावी कमलेश जंघेल तौहीद खान लक्ष्मण विश्वकर्मा तहमीद खान जैना लाल मरकाम खादी राकेश वर्मा आदी महिला पुरुषों की भारी भीड़ बनी रही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आंनद उठाते हुये कांग्रेस के पंजा छाप पर बटन दबाकर यशोदा निलांबर वर्मा को भारी बहुमत से जिताने कमर कसकर जिताने का संकल्प लिये ।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.