बिलासपुर के 5 वर्षीय अरमान ने 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर प्रदेश को किया गौरवान्वित।
बिलासपुर के 5 वर्षीय अरमान ने 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर किया प्रदेश को गौरवान्वित
बिलासपुर। बिलासपुर के प्रतिभावान और विलक्षण प्रतिभा के संपन्न अरमान उभरानी ने अपने प्रतिभा का लोहा मनाते हुए उन्होंने इस नन्ही उम्र में अपने कंप्यूटर जैसे तेज दिमाग से गणित के सवाल को चंद मिनटों में हल कर लेते हैं। अपने कुशाग्र बुद्धि के साथ-साथ उनकी याददाश्त की क्षमता बेहद तेज होने के कारण गणित के गुणांक को हल कर लेते हैं। बिलासपुर के तोरवा के रहने वाले अरमान उभरानी है।
अरमान के माता-पिता का परिचय
अरमान के पिता मनीष उभरानी व्यवसायी है। जिनका दाल मिल और होटल रेड डायमंड के संचालक भी है। अरमान के पिता भी बैडमिंटन खिलाड़ी रहे है। बैडमिंटन से विशेष लगाव रहा है। इन्होंने कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कर पुरस्कृत हुए हैं। अरमान की मां साइना उमरानी जो चॉकलेट किड्स प्री- स्कूल की सह संस्थापक और निदेशिका है। इनकी बड़ी बहन भी है।
कुशाग्र बुद्धि और याददाश्त के धनी
अरमान उभरानी की मां साइना उभरानी ने बताया बचपन से ही गणित में लगाव होने के कारण अंको से संबंधित गणना करना अच्छा लगता था। वे अति शीघ्र गणना से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देने लगे। कुछ ही मिनटों में गणित के गुणांक को हल कर लेते थे। इनके विलक्षण प्रतिभा और याददाश्त को देखते हुए इनकी मां के द्वारा वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए तैयारी कराने के लिए निर्णय लिया। वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से दावेदारी की जिसमें अरमान ने अपने प्रतिभा का लोहा मनाते हुए गणित के सवालों को चंद मिनट में ही हल करके अपने कुशाग्र बुद्धि का परिचय दिया।
हावर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज कराया अपना नाम
ऑनलाइन कॉन्पिटिशन में 2 से 20 तक के गुणांक को मात्र 8 मिनट 3 सेकंड में हल करके हावर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना स्थान बनाया।
इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई थी जिसमें गणित के 86 प्रश्नों को मात्र 16 मिनट में हल कर वर्ल्ड रिकॉर्ड पर कब्जा हासिल किया। अरमान ने 100 गुणांक को 3 गुणा एक से मात्र 12 मिनट 8 सेकंड में हल करके अपने ही पहले रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाब रहा। इस तरह से अरमान उमरानी ने 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। वह सबसे कम उम्र में गणित के गुणांक को हल करने वाले बन गए हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.