Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, April 16, 2022

आरोपी पति ने पत्नी और उसके प्रेमी पर किया चाकू से प्राण घातक हमला, प्रेमी की मौत व पत्नी गंभीर रूप से घायल , थाना रनचिरई पुलिस द्वारा आरोपी को 4 घण्टे में किया गिरफ्तार , भेजा जेल

 आरोपी पति ने पत्नी और उसके प्रेमी पर किया चाकू से प्राण घातक हमला, प्रेमी की मौत व पत्नी गंभीर रूप से घायल , थाना रनचिरई पुलिस द्वारा आरोपी को 4 घण्टे में किया गिरफ्तार , भेजा जेल 






आरोपी लक्ष्मण गेण्ड्रे निवासी लखोली, जिला राजनांदगांव को थाना रनचिरई पुलिस ने दिनांक 16.04.2022 को गिरफ्तार कर


न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा





गुण्डरदेही । मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15.04.2022 को थाना रनचिरई को जरिये फोन सूचना मिला कि ग्राम सकरौद


में तुलसीराम कोसरे के घर एक महिला व एक पुरूष पर आरोपी द्वारा प्राण घातक हमला कर भाग गया है कि सूचना पर तत्काल रनचिरई


थाना प्रभारी उप निरीक्षक यामन कुमार देवांगन हमराह स्टाफ के घटनास्थल पर पहुंचे, जहां पहुंचकर देखे कि तुलसीराम कोसरे के घर में


मटिया (पी) निवासी मुरलीधर सिन्हा मृत अवस्था में पड़ा था तथा ग्राम लखोली निवासी तारणी गेण्ड्रे गंभीर रूप से घायल अवस्था थी, जिसे


108 एम्बुलेन्स बुलाकर ईलाज हेतु तत्काल अस्पताल भेजा गया।


प्रकरण में साक्षियों तथा आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि घायल महिला तारणी गेण्ड्रे का विवाह 07 वर्ष पूर्व


लखोली निवासी लक्ष्मण गेण्ड्रे के साथ सामाजिक रिति रिवाज से हुआ था। उन दोनों का 02 बच्चे 03 वर्ष व 08 माह की है। विगत 01 वर्ष


से तारणी गेण्ड्रे का प्रेम प्रसंग मटिया (पी) निवासी मुरलीधर सिन्हा से चल रहा था। करीब 01 माह पूर्व इसके पति लक्ष्मण गेण्ड्रे को प्रेम प्रसंग


के संबंध में जानकारी होने पर अपनी पत्नी तारणी गेण्ड्रे और उसके प्रेमी मुरलीधर सिन्हा को कई बार समझाईश दिया परंतु इसका दोनों के


उपर कोई असर नहीं हुआ और तारणी अपने प्रेमी के साथ भाग कर दिनांक 14.04.2022 को अपने जीजा सकरौद निवासी तुलसीराम कोसरे


के घर आकर रात रूकी थी, जिसकी जानकारी आरोपी पति लक्ष्मण गेण्ड्रे को होने पर अपनी पत्नी व उसके प्रेमी की हत्या की योजना बनाकर


दिनांक 15.04.2022 के सुबह 05.30 बजे सकरौद पहुंचा, जहां दरवाजा खटखटाने पर मुरलीधर सिन्हा के द्वारा दरवाजा खोलते ही आरोपी के


द्वारा अपने पास पूर्व से रखे धारदार चाकू से मुरलीधर सिन्हा के उपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिसकी आवाज सुनकर तारणी गेण्ड्रे बीच


से


बचाव करने आई, तो उसे भी हत्या करने के नियत से उसे भी धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया। प्रकरण में प्रार्थी के रिपोर्ट पर


थाना रनचिरई पुलिस के द्वारा अपराध क्र0 39/2022 धारा 302, 307, 450 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।


मामला अत्यधिक गंभीर प्रकृति का होने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक गोवर्धन राम ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा


मेश्राम, के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन पर उप पुलिस अधीक्षक श्री राजेश बांगड़े के पर्यवेक्षण पर तत्काल आरोपी के धर पकड़ निरीक्षक


भानुप्रताप साव, थाना प्रभारी गुण्डरदेही, निरीक्षक कुमार गौरव, थाना प्रभारी अर्जुन्दा, निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी, सायबर सेल प्रभारी, उप


निरीक्षक यामन कुमार देवांगन, थाना प्रभारी रनचिरई के नेतृत्व में 04 टीमों का गठन कर त्वरित कार्यवाही की गई। इसके फलस्वरूप बालोद


पुलिस के द्वारा प्रकरण के आरोपी लक्ष्मण गेण्ड्रे को 04 घण्टे के अंदर पकड़कर पुलिस हिरासत में लिया गया।


प्रकरण में आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपनी पत्नी तारणी गेण्ड्रे के द्वारा दिये गये धोखे तथा 02 बच्चों को


छोड़कर चले जाने से वह अत्यधिक नाराज था और इसी के चलते उसने धोखे की सजा देने के लिए हत्या की योजना बनाकर घटना को


अंजाम दिया। प्रकरण में आरोपी से घटना में प्रयुक्त किये गये धारदार चाकू, खुन लगे आरोपी के कपड़े एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल


को मेमोरेण्डम कथन के आधार पर जप्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर दिनांक 16.04.2022 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।


आरोपी का नाम - लक्ष्मण गेण्ड्रे पिता बीरबल गेण्ड्रे, उम्र 28 वर्ष, ग्राम लखोली, थाना सिटी कोतवाली, जिला राजनांदगांव (छ0ग0)




विशेष योगदान -




निरीक्षक भानुप्रताप साव थाना प्रभारी गुण्डरदेही, निरीक्षक कुमार गौरव थाना प्रभारी अर्जुन्दा, निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी सायबर सेल प्रभारी,


उप निरीक्षक यामन कुमार देवांगन थाना प्रभारी रनचिरई, स0उ0नि0 कमलेश साहू, स0उ0नि0 धनीराम ठाकुर, आरक्षक रवि कुमार साहू, मनोज


कुमार चौहान, नागेश्वर साहू, गौकरण यादव, उत्तम यादव, राकेश साहू, महिला आरक्षक विन्तेश्वरी साहू, सायबर सेल बालोद से प्रधान आरक्षक


भुनेश्वर मरकाम, आरक्षक विपिन गुप्ता, राहुल मनहरे, विवेक शाही, संदीप यादव, आकाश दुबे 






सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad