रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर...भारतीय जनता पार्टी मंडल रतनपुर के द्वारा आज दिनांक 06_04_2022 दिन बुधवार को भारतीय जनता पार्टी का 42 वां स्थापना दिवस मंडल मुख्यालय रतनपुर में धूम धाम से मनाया गया भारत माता एवं पार्टी के महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर मंडल अध्यक्ष द्वारा पार्टी मुख्यालय में पार्टी का ध्वज लगाकर रैली के रूप में कुछ दूर भारत माता एवं जय श्री राम के जय जयकार करते हुए पार्टी का नारा लगाते
हुए कुछ दूर जाने के बाद 10 बजे पार्टी मुख्यालय में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी का उद्बोधन सुना गया साथ ही साथ मंडल द्वारा आजीवन सहयोग निधि के मंडल प्रभारियों कन्हैया यादव,दुर्गा कश्यप एवं सुमंत जायसवाल को लक्ष्य के करीब पहुचंने पर फूल माला एवं भगवा गमछा से सम्मानित किया गया इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति विशेष आमंत्रित सदस्य लवकुश, मंडल अध्यक्ष तिरिथ यादव, नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे नगरपालिका उपाध्यक्ष कन्हैया यादव जिला किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दुर्गा कश्यप, जनपद पंचायत कोटा के अध्यक्ष मनोहर राज,उपाध्यक्ष सुमंत जायसवाल,मंडल महामंत्री संतोष तिवारी,सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र दुबे,सुरेश सोनी जिला कार्यसमिति सदस्य,मंडल उपाध्यक्ष प्रभुनाथ साव,विश्राम दास महंत,किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अनिल यादव,महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्रीमती सविता धीवर,महामंत्री श्रीमती सरिता कमलसेन,श्रीमती राजकुमारी बिसेन,अनु जन जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रघुवीर आर्मो,अनु जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्री द्वारिका मंडलोई,भा ज युवा मोर्चा के महामंत्री हर्ष पटेल विकास सूर्यवंशी,ज्वाला कौशिक,शिवकुमार कैवर्त,बेनी सिंह बैस, श्रीमती प्रमिला कश्यप,दिनेश प्रभाकर,शत्रुघ्न सूर्यवंशी,रामा जायसवाल,शंकर राव मराठा, लखन तिवारी,मुकुन्द केरकेट्टा,सुनील ठाकुर,आतिश सिंह ठाकुर आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे |
अंत मे आभार प्रदर्शन ज्वाला कौशिक मंडल कार्यसमिति सदस्य द्वारा किया गया



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.