स्कूली बच्चो के पैर मे न पड़े छाले इसलिए जिपं सदस्य ने स्कूल मे जाकर बांटे चरण पादुका , बच्चो को भी पुछा हालचाल
गुण्डरदेही । जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने राज्यसभा सांसद डॉ. सरोज पांडे के निर्देशन मे बुधवार को अपने गृह ग्राम के शासकीय प्राथमिक विद्यालय रजोली पहुंच कर कक्षा पहली के 20 बच्चों को चरण पादुका का वितरण कर बच्चों के अच्छे व स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं दी एवं बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया उन्होंने बताया कि राज्यसभा सांसद डॉ. सरोज पांडे के निर्देशन पर ग्राम रजोली के स्कूल में बच्चों को चरण पादुका वितरण करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस भीषण गर्मी में सड़क की तपिश और पांव के छालों पर यह सुरक्षा का काम करेगा। जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर के इस पहल की सभी शिक्षकों ने सराहना की है ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.