Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, April 6, 2022

सौ दिवसीय पठन व गणितीय कौशल विकास अभियान के लिए उत्कृष्ट वीडियो बनाने वाले शिक्षक मनोज यादव नायक घोषित


सौ दिवसीय पठन व गणितीय कौशल विकास अभियान के लिए उत्कृष्ट वीडियो बनाने वाले शिक्षक मनोज यादव  नायक घोषित


रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट 


रतनपुर...छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट "पढ़ई तुँहर दुआर" पोर्टल cgschool.in में *सौ दिवसीय पठन एवं गणितीय कौशल विकास अभियान के तेरहवें सप्ताह*  स्तर तीन विषय गणित के लिए उत्कृष्ट वीडियो  बनाने हेतु एक बार फिर से  नायक में चयन हुआ है।कोरोना महामारी के कारण शिक्षा सत्र 2021-22 में  16 जून 2021 से जुलाई 2021 तक सभी स्कूलों का संचालन बंद कर दिया गया था।  बच्चों का पढ़ाई बाधित देख  शिक्षक मनोज यादव  ने शासन के निर्देश पर पुनः बच्चो को ऑनलाइन  क्लास प्रारम्भ किया। उसके बाद  2 अगस्त 2021 से 50% बच्चो की उपस्थिति के साथ स्कूल खोला गया। उसके बाद 2 सितंबर 2021 से 100%उपस्थिति के स्कूल का प्रारंभ हुआ। कुछ दिन ही स्कूल का संचालन हो पाया था की एक बार फिर से कोरोना की रफ्तारबढ़ने के कारण  5 जनवरी 2022 को स्कूल बंद करना पड़ गया। जिससे बच्चे पुनः पढ़ाई से वंचित होने लगे और स्कूल से उनका सम्पर्क टूट गया। 



*सौ दिवसीय पठन व गणितीय कौशल विकास अभिया



 कोरोना की वजह 5 जनवरी 2022 से स्कूल बंद हो गया था। इस वजह से बच्चों को पुनः शिक्षकों से जोड़ते सिर्फ एक सप्ताह के अंदर  एक नया टास्क देकर *सौ दिवसीय पठन व गणितीय कौशल विकास अभियान*  का शुभारंभ किया गया। दिया गया जो 12 जनवरी 2022 से प्रारंभ हुआ  जिसमें बच्चों बेहतर शिक्षा देने  के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा यह कार्यक्रम को 12 जनवरी से प्रारंभ होकर आगामी 14  सप्ताह माह अप्रैल 2022 तक के लिए  निर्धारण किया गया।


*कक्षा 1ली से 8वी तक कक्षा को तीन स्तर के अनुसार पढ़ाई*


साथ ही इसमे प्रदेश भर के प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक विद्यालय को तीन स्तर में  क्रमशः प्रथम स्तर कक्षा 1ली से  कक्षा 2री, द्वितीय स्तर में कक्षा 3री से 5वी, तृतीय स्तर में कक्षा6 वी से 8वी तक भाषा एवम गणित पर विशेष रूप से  प्रत्येक सप्ताह उनके स्तर अनुसार अलग अलग सरल से सरल पाठ्यक्रम निर्धारित किया गया।    संकुल कन्या रतनपुर  विकास खण्ड कोटा जिला बिलासपुर के शासकीय पपुर्व माध्यमिक विद्यालय रतनपुर से  में पदस्थ मनोज कुमार यादव ने छत्तीसगढ़ "पढ़ई तुहर दुआर" शिक्षा विभाग के  वेब पोर्टल में 100 दिवसीय पठन व गणितीय कौशल विकास अभियान के तेरहवाँ सप्ताह गतिविधि आधारित वीडियो बनाकर टेलीग्राम ग्रुप में शेयर किया। स्तर तीन विषय गणित के सर्वे आधारित उत्कृष्ट वीडियो बनाने हेतु हमारे नायक में दोबारा स्थान प्रदान किया गया।  पिछले कोरोना काल में  लगातार ऑनलाइन क्लास एवम ,स्टोरीविवर के माध्यम से  कहानियों का अनुवाद, गूगलफॉर्म के माध्यम ऑनलाइन मैथ्स क्विज, से  बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखने के लिए शिक्षक मनोज कुमार यादव को  ज्ञान दीप पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है।


*छात्रों में आत्मविश्वास एवम  उत्साह में बढ़ोत्तरी*


इस 100 दिवसीय गणितीय कौशल अभियान में पढ़ाई के साथ साथ वीडियो बनाने में बच्चों के बीच भी काफी उत्साह दिखाई दिया। वैभवी, सुनिधि , संध्या, हिमांशी ,सुसंध्या,  पायल, चंचल दीक्षा, सहित बहुत बच्चो के सामने आकर आत्मविश्वास के साथ किसी भी चेप्टर को बिना कोई झिझक के बता पाने या समझाने में सफल रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad