Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, April 25, 2022

झगरा केवलारी : मासूम बालक का शव 48 घंटे बाद मिला, पोस्टमार्टम के लिए भेजा केवलारी

 झगरा केवलारी : मासूम बालक का शव 48 घंटे बाद मिला, पोस्टमार्टम के लिए भेजा केवलारी


सी एन आई न्यूज़ सिवनी मध्य प्रदेश से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

सिवनी। विकासखंड केवलारी के अंतर्गत ग्राम पंचायत झगरा में लगभग 5-6 वर्षीय मासूम बालक वेद उर्फ डुग्गू पिता गजानंद सोलंकी के लापता होने से क्षेत्र में जहां सनसनी फैल गई थी। वहीं शासन-प्रशासन पतासाजी के लिए युद्ध स्तर पर लगा हुआ था।


शनिवार की शाम को लापता बालक की पतासाजी जहां शनिवार की शाम से रात व रविवार समेत सोमवार को भी जगह-जगह तलाशी अभियान की जा रही थी वही लापता बालक का शव लगभग 48 घंटे के बाद बालक के घर के पास एक डबरा नुमा छोटे कुएं में बालक का शव मिला।

सोमवार को शाम 5 बजे शव मिलते ही परिजनों का जहां रो-रो कर बुरा हाल है वही शव को कुएं से बाहर निकालकर उसका पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए केवलारी भेज दिया गया है।

इस मामले में पलारी के पत्रकार राजीव तिवारी ने बताया कि सोमवार को सुबह से ही पुलिस टीम व ग्रामवासी गांव के अन्य को तालाब में जहां जांच कर रहे थे वही घर के पास एक कुआं है उसके बाद एक छोटा नाला है छोटा नाला से थोड़ा आगे एक डबरानुमा कुआं है। उक्त कुआं पर किसी ने भी जाकर नहीं देखा। शाम 5:00 बजे ग्रामवासियों ने उक्त डबरा नुमा कुआं में भी जांच करने के लिए पहुंचे जहां पुलिस बल और ग्रामवासी जब जैसी पहुंचे तो बालक का शव उतराता हुआ नजर आया। जहां देख सभी हतप्रभ रह गए। उक्त कुआं को तलाशी के दौरान छोड़ दिए जाने से सर्चिंग कार्य में भी सवालिया निशान उठ रहे हैं।

इस मामले की जानकारी के अनुसार लापता बालक की तलाश के लिए आसपास के लगभग 10 से 12 कुआं को देखा गया। कुएं के पानी को भी खाली कराया गया। लेकिन लापता बालक का कहीं पता नहीं चल सका था।

सोमवार को शाम लगभग 4:30 बजे पुलिस जब नाले के आगे डबरा नुमा कुआं जिसकी गहराई लगभग 10 फुट है वहां बालक का शव उतराता हुआ नजर आया। जहां शव को निकालने के लिए ग्रामवासियों पुलिस के जवान नीचे उतरे और शव निकाला गया। बॉडी फूल चुकी है। पुलिस ने शव को बाहर निकालने के बाद पंचनामा बनाया तथा केवलारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। बालक स्वता कुएं में गिर गया या बालक की हत्या हुई है। इन सब का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad