Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, April 23, 2022

58 हजार 800 रुपये का महुआ लाहन जब्त,आबकारी विभाग की कार्यवाही।

 58 हजार 800 रुपये का महुआ लाहन जब्त,आबकारी विभाग की कार्यवाही



 (शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)


    बालाघाट।अवैध शराब पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने छापा कार्यवाही करते हुए करीब 59 हजार महुआ लहान जप्त किया है।आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश के निर्देशानुंसार जिले में अवैध मदिरा विनिर्माण, परिवहन व विक्रय की रोकथाम के लिए आबकारी विभाग की टीम द्वारा सतत अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 23 अप्रैल को कलेक्टर डा. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुरेंद्र कुमार उरांव के मार्गदर्शन में  ग्राम परसाटोला और गोंडीटोला में छापामार कार्यवाही कर 58 हजार 800 रुपये का महुआ लाहन जब्त किया गया है।

अवैध शराब रखने व  बनाने  की  मुखबिर की सूचना पर 23 अप्रैल को छापामार कार्यवाही की गई। जिसमे ग्राम गोडीटोला एवँ परसाटोला  के जँगल मे नाला व नहर किनारे अलग अलग स्थानों से 28  बोरियों   मे भरा हुआ लगभग 840 किलो महुआ लाहन जब्त कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 02 प्रकरण पँजीबद्ध किये गये हैं । जब्त महुआ लाहन के सेम्पल लेकर शेष लाहन नष्ट किया गया हैं। जब्त  लाहन  की कीमत लगभग 58 हजार 800  रुपये है । आज की इस कार्यवाही मे सहायक जिला आबकारी अधिकारी एस डी सूर्यवँशी,  उपनिरीक्षक रमाकांत बघेल तथा हमराह स्टाफ समस्त आबकारी आरक्षक उपस्थित रहे ।इस प्रकार की कार्यवाही निरन्तर आगे भी जारी रहेगी ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad