कोटा दवनपुर मे घर के आंगन में सो रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियार से अज्ञात व्यक्ति ने सिर पर हमलाकर की हत्या जांच में जुटी पुलिस
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दवनपुर में उस समय सनसनी फैल गई जब घर के आंगन में सो रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग बुद्धू राम मरकाम पिता सोनहर मरकाम की लाश खून से लथपथ अगन मे पड़ी हुई थी पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने देखी,तब इस मामले की जानकारी कुछ और लोगो को दी महिला के अनुसार आज बुधवार को लगभग सुबह 7:00 बजे बाड़ी में गोबर फेकने गई थी उसी वक्त महिला की नजर बुद्धू राम के आंगन तरफ पड़ी सुबह 7:00 बजे के बाद भी बुद्धूराम सोकर नहीं उठा तो महिला ने पास के ही और लोगों को बुलाकर बुजुर्ग को आवाज लगाई लेकिन बुद्धूराम के नहीं उठने से शक हुआ , जब पास के लोगों द्वारा जाकर देखा गया तो बुजुर्ग के सिर से खून टपक रहा था जिसे देख सभी दंग रह गए उसके बाद हत्या की बात आग की तरह गांव में फैल गई आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना कोटा पुलिस को दी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर डॉग स्क्वायड को भी घटना स्थल पर बुलाया गया ,हत्या के आरोपी की तलाश करते डॉग एक व्यक्ति के घर मे जा पहुंची लेकिन वहा भी किसी प्रकार की सफलता नहीं मिली कुछ दूर घूमने के बाद डॉग वापस उसी शव के पास आ गया , जिससे कोटा पुलिस के लिए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझने में मदद नहीं मिल पाई , फिलहाल कोटा पुलिस संदेहियों से पूछताछ कर रही है, अब देखना यह होगा कि कोटा पुलिस अंधे कत्ल की गुत्थी कब तक सुलझा पाती है।वही इस मामले कोटा थाना प्रभारी दिनेश कुमार चंद्रा से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम दवनपुर मे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 65 वर्षीय बुजुर्ग बुद्धू राम की धारदार हथियार से सिर पर हमला कर हत्या कर आरोपी फरार हो गया जिसकी पता तलास की जा रही है


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.