Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, April 4, 2022

गुरूर टाउन में आईपीएल क्रिकेट मैच में पैसो का दांव लगाकर सट्टा खिलाने वाले गुरूर के तीन आरोपी के खिलाफ पुलिस ने की कार्यवाही , 86 हजार नगद व 3 नग मोबाईल भी जप्त


गुरूर टाउन में आईपीएल क्रिकेट मैच में पैसो का दांव लगाकर सट्टा खिलाने वाले गुरूर के तीन आरोपी के खिलाफ पुलिस ने की कार्यवाही , 86 हजार नगद व 3 नग मोबाईल भी जप्त 

गुण्डरदेही -श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद गोवर्धन ठाकुर के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री राजेश बागड़े के ‍पर्यवेक्षण मे निरीक्षक रोहित मालेकर प्रभारी गुरूर के हमराह में एक विशेष टीम गठित कर गुरूर टाउन में आईपीएल मैच में सट्टा खेलने व खिलाने वालों के 03 आरोपी गिरफ्तार किया गया है। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक 3.4.2022 को थाना गुरूर को मुखबीर से सूचना मिली कि गुरूर टाउन में पुराना बस स्टैंड गुरूर में नवनीत स्पोंर्ट के सामने सुमित जनरल स्टोर्स के सामने एवं रायल बिरयानी सेंटर में आईपीएल क्रिकेट मैच चेन्नई सुपर किंग एवं किंग्स इलेवन पंजाब के मैच में सट्टा खेल रहे हैं। जिस पर गुरूर थाना के द्वारा घेराबंदी कर अंकुश देवान ऊर्फ ओजस्वी देवान पिता चिंतामणी देवान उम्र 22 साल पुराना बस स्टैंड गुरूर सुमित कुमार सोनी पिता विजय कुमार सोनी उम्र 36 वर्ष इतवारी बाजार जैन मंदिर के पास धमतरी थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी हाल निवास सुमित जनरल स्टोर्स गुरूर व हिमांशु लवात्रे पिता लोचन लवात्रे उम्र 21 वर्ष वार्ड 4 अंबेडकर चौक गुरूर थाना गुरूर से पूछताछ करने पर चेन्नई सुपर किंग एवं किंग्स इलेवन पंजाब के आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा खेलना स्वीकार किया तीनों आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम व वैलेट एवं 3 मोबाइल कीमत 86 रूपए जप्त किया गया उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रोहित मालेकर थाना प्रभारी सउनि लोकेश्वर गंजीर आरक्षक शेरअली दीपक तिवारी प्रवीण सोनी आर योगेन्द्र सिन्हा छगन सिन्हा का सराहनीय भूमिका रहा

आरोपियों के नाम-

1. अंकुश देवान ऊर्फ ओजस्वीे देवान पिता चिंतामणी देवान उम्र 22 साल सा0 पुराना बस स्टैंरड गुरूर थाना गुरूर 

2. सुमित कुमार सोनी पिता श्री विजय कुमार सोनी उम्र 36 वर्ष सा0 ईतवारी बाजार जैन मंदिर के पास धमतरी थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी हाल निवास सुमित जनरल स्टोर्स गुरूर थाना गुरूर

3. हिमांशु लवात्रे पिता लोचन लवात्रे उम्र 21 साल वार्ड 4 अंबेडकर चौक गुरूर थाना गुरूर 

सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट 

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad