पैकेज्ड फ़ूड के अधिक इस्तेमाल के दुष्प्रभाव पर वर्कशाप सम्पन्न
रायपुर/FOPL-फ्रंट ऑफ फ़ूड पैकेज लेबलिंग वर्कशॉप रायपुर छग भारत मे पैकेट बंद खाद्य उत्पादों पर सेहत संबंधी चेतावनी का स्पष्ट उल्लेख फ्रंट में लिखने की मांग छ ग माइलस्टोन वेलफेयर फाउंडेशन एवं सप्तश्रृंगी बहुउद्देशीय महिला संस्था धुले द्वारा प्रदेश स्तरीय FOPL वर्कशॉप 24 मार्च 2022 को होटल वुडकेसल रायपुर छ ग में पहली बार आयोजित की गई जिसमें मु अ खाद्य मंत्री माननीय अमरजीत सिंह भगत,अध्यक्षता माननीय दलेश्वर साहू जी,विअ माननीय विकास उपाध्याय जी ,मु वक्ता डॉ ओमप्रकाश बेरा दिल्ली, डॉ अभिषेक जी बिहार डॉ अशोक सुंदरानी बाल रोग विशेषज्ञ रायपुर,डॉ राम तिवारी MDS पब्लिक हेल्थ भिलाई,श्रीमती मीना भोसले धुले आमंत्रित थे।
FOPL वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य आजकल छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक रेडी टू ईट पैकेज्ड फ़ूड का प्रयोग बहुत अधिक किया जा रहा है जिनमे कई तरह के हानिकारक पदार्थो का प्रयोग किया जाता है जो कई तरह की NCDS नॉन कम्युनिकेबल डिजीज जैसे उच्च रक्तचाप, सुगर ,हार्ट प्रॉब्लम ,लिवर किडनी रोग, मोटापा, कैंसरआदि खतरनाक बीमारियां तेजी से बढ़ रही है।इसके लिए जन जागरूकता अत्यंत आवश्यक हैऔर पैकेज्ड फ़ूड पर फ्रंट में स्पष्ट रूप से पदार्थों की मात्रा एवं स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव की स्पष्ट चेतावनी का अंकित होना आवश्यक होना चाहिए।इस कॉन्सेप्ट की वकालत आजकल हर हेल्थ एक्सपर्ट भी कर रहे है।ये जानकारी FOPL वर्कशॉप स्टेट को ऑर्डिनेटर एवं आर्गेनाइजर डॉ साधना तिवारी ने दी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.