Bjp सांसद अरूण साव का आगमन जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के ग्राम पंचायत तरईगांव में प्रधानमंत्री योजनाओं को लेकर हुआ।
भाजपा के प्रदेश व्यापी सामाजिक न्याय पखवाड़ा कार्यक्रम अन्तर्गत आज भाजपा मंडल गौरेला द्वारा ग्राम तरईगाँव में सांसद अरुण साव के गरिमामय आतिथ्य में विटटी समावेश गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित जन धन खाताधारकों लाभार्थियों के लिए शिविर लगाकर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना जैसी अन्य और योजनाओं सहित श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड आदि में निःशुल्क रजिस्ट्रेशन करवाया गया।
सभा को संबोधित करते हुए सांसद मान. श्री अरुण साव जी ने प्रधानमंत्री मान. श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार की योजनाओ की जानकारी उपस्थित ग्रामवासियों को देते हुए उनका ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने का आव्हान भी किया।
कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने तथा आभार महामन्त्री पुष्पेन्द्र त्रिपाठी ने किया।
इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री श्री राकेश चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष श्री राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी श्री आशीष गुप्ता, महामंत्री श्री भवरसिंह गोवास, मंडल मंत्री मुन्ना गुर्जर, भाजयुमो प्रदेश कार्य. सदस्य संतोष सोनकर, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सन्नी आगवानी, सरपंच श्रीमती कैलाश बाई,अमरलाल भैना, श्यामलाल पनिका, प्यारेलाल, घनश्यान गुर्जर सहित सैकड़ो ग्रामवासी एवं महिलाएं उपस्थित रहे है।
सूरज यादव
CENTRAL NEWS INDIA CHANNEL
ब्यूरो/संवाददाता
जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही छ.ग.
9617435197




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.