BJP के प्रदेश व्यापी सामाजिक न्याय पखवाड़ा कार्यक्रम अन्तर्गत भाजपा मंडल गौरेला द्वारा सांसद श्री अरुण साव के नेतृत्व में विश्व विरासत दिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर के सफाई कर्मचारियों को चरण पादुका और गमछा भेंट करते हुए उनका सम्मान किया गया।
जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही CNI NEWS~सफाई कर्मचारियों का सम्मान करते हुए सांसद अरुण साव ने स्वछ भारत मिशन अभियान को सफल बनाने की दिशा में सफाई कर्मचारियों के योगदानों की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम को जिला महामंत्री राकेश चतुर्वेदी, जिला मंत्री नीरज जैन आदि वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने आभार महामन्त्री पुष्पेन्द्र त्रिपाठी ने किया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष बृजलाल राठौर,दिलीप यादव,राजा उपेन्द्र बहादुर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल,प्रकाश नामदेव, महिला मोर्चा प्रदेश कार्य. सदस्य मनोरमा गुप्ता,बालकृष्ण अग्रवाल, पार्षद मोहित राजपूत, प्रियंका अग्रवाल,गुना राठौर, संदीप सिंघई, सन्नी आगवानी, नीतू श्रीवास, गुड़िया राजपूत, उमा कोशले, आशीष गुप्ता, तापश शर्मा, आयुश पांडेय, शंकर सोनी, वीरेन्द्र विश्वकर्मा, अभय रोहणी, दीपक शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे है।
सूरज यादव
CENTRAL NEWS INDIA CHANNEL
ब्यूरो/संवाददाता
जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही छ.ग.
9617435197




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.