पुलिस सहायता केंद्र कटकोना द्वारा साप्ताहिक बाजार मे लगाया गया चलित थाना....ग्रामीणों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी......।
यह खबर कोरिया जिले के ग्राम पंचायत कटकोना से है जहाँ पुलिस सहायता केंद्र कटकोना प्रभारी धनंजय सिंह के द्वारा साप्ताहिक बाजार में चलित थाने का आयोजन कोरिया एस.पी श्री प्रफुल्ल ठाकुर, एडिशनल एस.पी मधुलिका सिंह, डी.एस.पी कविता ठाकुर के दिशा निर्देश पर चलित थाने का आयोजन किया गया, इस आयोजन के जरिए समाज में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है जिससे लोग अपराध से बच सकें इस कार्यक्रम में नशे से बचने के लिए संबंधित लोगों को संदेश दिये एवं यातायात नियमों की भी जानकारी साप्ताहिक बाजार में ग्रामीणों को दी गयी।
कटकोना पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी के द्वारा साइबर क्राइम के अपराध संबंधित सप्ताहिक बाजार में विशेष रुप से समझाइश दी एवं महिलाओं एवं बच्चों को अपराध से दूर एवं नशे से दूर रखने का परिजनों को समझाइश देते हुए काफी सराहनीय कार्य किया पुलिस सहायता केंद्र कटकोना के प्रभारी धनंजय सिंह के द्वारा सराहनीय कार्य देखने को मिला।
*CNI न्यूज़ से साहिल अंसारी की रिपोर्ट*
*कोरिया, बैकुंठपुर छत्तीसगढ़*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.