कांग्रेस के घोषणा पत्र जारी होते ही भाजपा छजकां के निकले पसीने खैरागढ़ को जिला साल्हेवारा पुर्ण तहसील का वादा
सी एन आई न्युज साल्हेवारा से रिपोर्ट चन्द्रभूषण यदु
साल्हेवारा - 2-4-2022 खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव की गरमाहट से कांग्रेस के आगे भाजपा जनता कांग्रेस घुटने टेकते नजर आ रही है । मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने घोषणा पत्र जारी किया है ।
जिसमें 29 घोषणा किया जिसमें सबसे प्रमुख मांग खैरागढ़ को जिला बनाने की मांग चल रही थी जिसे खैरागढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा निलांबर वर्मा के जीत के 24 घंटे के अंदर आदेश जारी कर दिया जायेगा ।
वही बहुप्रतीक्षित मांग वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा को पुर्ण तहसील का दर्जा भी प्राप्त हो जायेगा साल्हेवारा में आत्मानंद अंग्रेजी की स्कुल भी खुल जायेगी इतने सारे घोषणा पत्र जारी होने के बाद भाजपा जनता कांग्रेस की नींद हराम हो गई है कोई कह रहा जनता कांग्रेस की नकल कर रहा है भाजपा कह रही है खैरागढ़ गंडई छुईखदान जिला नहीं बनना चाहिये ।जो छत्तीसगढ़ में 15 सालों तक राज करने वाली सरकार कवर्धा राजनांदगांव को प्राथमिकता देते रही खैरागढ़ गंडई छुईखदान साल्हेवारा को उपेक्षित रखा गया जो कांग्रेस के भूपेश बघेल की सरकार तीन सालों की कार्यकाल में कर रही है तो इनके पेट में दर्द होना चालु हो गया है ।
जनता सब जानती है कोमल जंघेल का कार्यकाल आज तक जनता नहीं भुली है सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करने वाली भाजपा बता दे वनांचल क्षेत्र में कहां कहां विकास की है रामपुर कोसमर्रा कोपरो चोभर की सामुदायिक भवन रंग मंच को निजी संस्थान फर्जी विष्णु धाम के नाम पर मामराज मरार मध्यप्रदेश के नाम पर आश्रम बनाया गया है जो आज वह आश्रम को बनाने वाले मामराज मरार आश्रम कों छोड़कर अपने गृह ग्राम चला गया है ।
वह फर्जी विष्णुधाम आश्रम अनाथ पड़ा है ग्राम पंचायत के सरपंचो को संस्था में जोड़ा गया था भाजपा समर्थक बेवकूफ बनकर कर कोमल जंघेल के बहकावे में आकर शासकीय योजनाओं का गला घोटकर निजी संस्थान को वोट बैंक बनाकर ग्राम विकास बंदरबाट किया गया है ।यदि जिस दिन इसकी जांच होगी दुध का दुध पानी का पानी हो जायेगा ।
भाजपा रामपुर कोसमर्रा कोपरो का शासकीय योजनाओं को आश्रम में बनवाकर ग्राम पंचायतों का विकास को बाधित किया है आज रामपुर में एक भी सामुदायिक भवन मंच नही है जिससे ग्रामीणों को तकलीफ़ का सामना करना पड़ रहा है ।
भाजपा बार बार एक ही व्यक्ति को टिकट देकर खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रही है पर जनता जागरूक है अब इनके पाले में नही आना चाहती कांग्रेस की सरकार पर भूपेश है तो भरोसा है करके कांग्रेस के उम्मीदवार यशोदा निलांबर वर्मा को भारी मतो से जीताकर विधानसभा भेजेगी खैरागढ़ गंडई छुईखदान को जिला बनाने से विकास गंगा बहेगी ।साल्हेवारा तहसील बनने से वनांचल क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.