Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, April 3, 2022

वर्चस्व की लड़ाई के चलते बाघों में खूनी संघर्ष से एक की मौत

 

वर्चस्व की लड़ाई के चलते बाघों में खूनी संघर्ष से एक की मौत

(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)

बालाघाट। बाघों के नाम से पहचान बनाने वाला बालाघाट जिले में पिछले एक महीने में दो बाघों की हुई मौत से वनविभाग सहित वन्यजीव प्रेमी भी चिंतित है।कभी शिकारियों के द्वारा बाघों का शिकार किया जाता है तो कभी बिजली का करंट लगाकर बाघों को मार दिया जाता है और अब लालबर्रा वनपरिक्षेञ अंतर्गत सोनेवानी चिखलाबड्डी मार्ग पर बीट क्रमांक 430 के जंगल मे एक और बाघ की आपसी लड़ाई में मौत हो गयी जिससे चिंतित होना लाजिमी है।मृत बाघ के शरीर पर मिले जख्म को देखकर अधिकारियों ने बाघों में वर्चस्व को लेकर हुई लड़ाई से मौत का कारण बता रहे हैं।

मृत बाघ के शरीर में हिंसक वन्य प्राणी से संघर्ष के दौरान चोटिल होने के निशान हैं।सभी अंग माैजूद मिले हैं,जिससे अधिकारी शिकार की आशंका से इंकार कर रहे हैं। लालबर्रा वन परिक्षेत्र अधिकारी नितिन पवार ने बताया कि रविवार को वन विभाग को सूचना मिली थी,सोनेवाली चिखलाबड्डी मार्ग पर एक बाघ मृत पड़ा है।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर वन विभाग की टीम ने पंचनामा कार्यवाही कर मृत बाघ का पोस्टमार्टम कराकर बाघ का अंतिम संस्कार कर दिया गया।बाघ की उम्र 18 माह के लगभग बताई जा रही है।शव करीब 10 से 12 घंटे पहले का होना बताया गया।यह मामला रविवार की सुबह का है इसकी जानकारी मिलते ही वन अमला घटना स्थल पर पहुंचकर उक्त कार्यवाही किया।इनका कहना...सोनेवानी-चिखलाबड्डी के जंगल में एक अवयस्क बाघ का शव होने की जानकारी मिली।उसकी मौत की वजह आपसी संघर्ष है।उसके शरीर पर हिंसक वन्य प्राणी से सघर्ष के दौरान आए चोट के निशान दिख रहे हैं।इसकी चलते उसकी मौत हुई है।विवेचना की मंशा से उसका पीएम कराया गया है।बाघ का नियम अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

एनके सनोड़‍िया,सीसीएफ बालाघाट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad