प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभ से वंचित किसान पहुंचे रायपुर -बीमा कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक को दिया ज्ञापन
महेंद्र शर्मा बंटी छ्त्तीसगढ़ रिपोटर- भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शशि कांत द्विवेदी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के दावा भुगतान नहीं मिलने के कारण छुरिया तहसील के किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल बीमा कंपनी के क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर में पहुंच कर ज्ञापन सौंपा।
एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रदेश संयोजक शशि कांत द्विवेदी ने बताया कि खरीफ वर्ष 2021-22 में छुरिया तहसील के अंतर्गत ग्राम खोरा टोला, गर्रापार केशाल, दैहान, हर्राटोला ,कोलियरी ,मावली चुवा, आदि गांव के किसानों ने धान फसल का बीमा कराया था किंतु फसल कटाई प्रयोग औसत उपज से कम आने पर भी उपरोक्त गांवों के किसानों को बीमा कंपनी के द्वारा दावा भुगतान अभी तक प्राप्त नहीं हो सका है। जिसके कारण किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। बीमा कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री बेहरा द्वारा चर्चा के दौरान अपना पक्ष रखते हुए बताया गया कि अब प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में गांव को इकाई माना गया है जिससे प्रत्येक गांव की औसत उपज भिन्न भिन्न रहेगी। फसल कटाई प्रयोग में कुछ गांव की औसत उपज सही आने के कारण उक्त गांव के किसान दावा भुगतान से वंचित हो गए हैं।साथ ही क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा यह भी बताया गया कि खोरा टोला, गर्रा पार, एवं मावली चुवा, गांव के फसल कटाई प्रयोग की रिपोर्ट में बीमा कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा कुछ आपत्तियां ली गई है जिस के निराकरण के बाद ही उक्त गांवों का दावा भुगतान किया जाना संभव हो सकेगा। इस पर श्री द्विवेदी ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि फ़सल कटाई प्रयोग के समय ही टीम के सभी सदस्यों के समक्ष यदि किसी सदस्य को किसी प्रकार की आपत्ति है तो तत्समय दर्ज कराना चाहिए था किंतु आज यदि आपत्ति दर्ज कराई जा रही है तो वह अमान्य किया जाना न्यायोचित होगा। अतः श्री द्विवेदी ने किसानों के हित में त्वरित निर्णय लिए जाने हेतु क्षेत्रीय प्रबंधक से मांग की।ज्ञापन सौंपने वालों में सहकारिता प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी सोमेश पांडे जिला संयोजक द्वय शिरीष तिवारी, श्रीमती नीलम सिंह ,हिरेन्द्र साहू खोरा टोला लोकनाथ साहू त्रिलोचन साहू दया दास पटेल तुलसीराम कोमल साहू सुदर्शन कोर्राम , भगवान दास साहू, प्रताप, विजय ठाकुर, केदार ,लीलाधर चंद्रवंशी आदि ग्रामीण जन प्रमुख रूप से उपस्थित थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.