फुलझर मे खुलेगी शासकीय उचित मूल्य की दुकान
गुण्डरदेही । ग्राम पंचायत सलौनी के आश्रित ग्राम फुलझर के ग्रामीणों की बहुप्रतिक्षित मांग पर राज्य सरकार के संसदीय सचिव व गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद के निर्देशन मे जिला खाद्य अधिकारी श्री बंजारे के द्वारा मंगलवार को निरीक्षण कर त्वरित कार्यवाही करते हुए
मंगलवार को ही ग्राम फुलझर में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान की स्वीकृति के आदेश जारी किए फुलझर के ग्रामवासी पंचायत प्रतिनिधि व ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुण्डरदेही के अध्यक्ष भोजराज साहू एवं ब्लॉक के समस्त पदाधिकारी द्वारा विधायक कुंवरसिंह निषाद का आभार व्यक्त किया
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.