सिमगा। दिनांक 14.04.22
जिला बलौदाबाजार विकाश खण्ड सिमगा महात्मा गांधी नरेगा कर्मचारियों एवं रोजगार सहायकों की छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले
सिमगा अनिश्चितकालीन हड़ताल के 11वें दिन धरना स्थल पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब की जयंती मनाई गई। उक्त अवसर पर भीमराव अंबेडकर साहब एवं महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर एवं विधिवत पूजा-पाठ कर आंदोलनकारियों द्वारा अपनी मांगों के संबंध में मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया गया। उपप्रांत अध्यक्ष एवं रोजगार सहायक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती अमिता मार्टिन और जिलाध्यक्ष मनरेगा कर्मचारी महासंघ श्री शिवेश कुमार वर्मा द्वारा संविधान में प्रदान किए गए मौलिक अधिकार एवं समानता के अधिकार पर प्रकाश डाला गया। संबोधन में कहा गया कि संविदा ठेका एवं अनियमित कर्मचारी की नियुक्ति करके शासन द्वारा अल्प वेतन में शोषण किया जाता है। बाबासाहेब आंबेडकर समाज में इसी असमानता के आलोचक थे। 2018 में सत्ता में आने से पूर्व कांग्रेस पार्टी द्वारा जन घोषणा पत्र में संविदा अनियमित एवं ठेका प्रथा को दूर करते हुए मनरेगा कर्मियों को नियमित करने का वादा किए थे। किंतु आज शासन में आए हुए साढ़े 3 साल बीत जाने के बाद भी शासन द्वारा इस संबंध में किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई है। जिसके कारण छत्तीसगढ़ के समस्त मनरेगा कर्मचारी एवं रोजगार सहायक इतनी भीषण गर्मी में आंदोलन करने विवश है। गौरतलब है कि शासन से अपनी मांगों को मनवाने के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी मनरेगा महासंघ द्वारा प्रांत के सभी जिलों से अपने साथियों को भेजकर दंतेश्वरी मंदिर दंतेवाड़ा से दिनांक 12 /04/2022 को 390 किलोमीटर की दांडी (पैदल) मार्च का आयोजन किया गया है। जो कि 25/2/2022 राजधानी रायपुर पहुंच कर अपने मांगों के संबंध में शासन को अपनी मांगों के संबंध में पुनः ज्ञापन सोपेगी ।
सेंट्रल न्यूज इण्डिया से सिमगा ब्लॉक न्यूज रिपोटर प्रकाश पाल


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.