Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, April 4, 2022

निरंतर विश्व गुरु बनने की दिशा में भारत पुनः बढ़ रहा है-युवा समाजसेवी संदीप वर्मा


निरंतर विश्व गुरु बनने की दिशा में भारत पुनः बढ़ रहा है-युवा समाजसेवी संदीप वर्मा

तिल्दा नेवरा के समीपवर्ती गांव सरोरा(गोसदन) में छत्तीसगढ़ उत्थान समिति के तत्वाधान में ग्रामवासियों ने बड़े ही धूमधाम से कलश यात्रा व रामधुनी के साथ ग्राम भरमन कर संध्या कालीन जगतजननी भारतमाता की महाआरती कर प्रति वर्ष हिन्दू नववर्ष को इससे भी ज्यादा धूमधाम से मनाने के संकल्प के साथ पूरा हुवा।


कार्यक्रम के संयोजक हरिश साहू पंच मार्गदर्शन ग्रामपंचायत के सरपंच बिहारीलाल वर्मा उपसरपंच राकेश विनोद सिंह का रहा। विशेष रूप से अंचल के युवा समाजसेवी संदीप वर्मा मुख्यवक्ता के रूप में, विशेष अतिथि के रूप में टोहड़ा सरपंच खुबदास वैष्णव, संभाग संयोजक दुर्गेश साहू,संभाग प्रचार प्रसार प्रमुख तरुण साहू,जिला सह संयोजक द्वय मनोज साहू, तिलेश निर्मलकर, झड़ीराम साहू पंच शामिल हुवे।

सर्वप्रथम श्रीफल तोड़कर कलश यात्रा को रामधुनी के साथ ग्राम भरमन के लिए प्रस्थान किया गया सैकड़ो सैकड़ो के संख्या में कलश यात्रा में देवी स्वरूपा माताओ बहनों ने भाग लिया ग्राम भरमन पश्चात संध्या कालीन जगतजननी भारतमाता की महाआरती कबीर सत्संग भवन कबीर चौक में मंचीय कार्यक्रम के साथ संपन्न हुवा। अतिथियों द्वारा पूजापाठ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कर उद्बोधन हुवा सरपंच बिहारीलाल वर्मा व उपसरपंच राकेश विनोद सिंह टोहड़ा सरपंच खुबदास वैष्णव ने संबोधित करते हुवे पारी पारी हिन्दू नववर्ष के महत्व पर प्रकाश डाले।

युवा समाजसेवी संदीप वर्मा ने कहा कि भारत की सभ्यता संस्कृति पूरी दुनिया का सबसे प्राचीन संस्कृति है, धर्म कर्म संस्कार सभी की जननी भारत है जब एक हिंदुस्तानी हिंदुस्तान में जन्म लेता है तब से लेकर मृत्यू तक हिंदी परम्पर व कैलेंडर के अनुसार सारे कार्यक्रम करता है, परन्तु नववर्ष की बात आती है तब हम लोग भारतीय हिन्दू नववर्ष को भूलकर अंग्रेजी नववर्ष 01 जनवरी के पीछे भागते है जो दुर्भाग्यपूर्ण है हम सभी को हिंदुस्तानी होने पर गर्व है पूरी दुनिया भारत की ओर भारतीय संस्कृति की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है व निरंतर विश्व गुरु बनने की दिशा में भारत आगे बढ रहा है, उन्होंने यूक्रेन रूस युद्ध की चर्चा कर कहा दोनो देश आपस मे लड़ रहे है परन्तु मदद की उम्मीद भारत से रखते है, अतः हम सभी को अपने संस्कृति पर गर्व करने के साथ उसको और भी मजबूत बनाने के लिए कार्य भी करना चाहिए। उन्होंने नारा भी दिया कि भारत को जानो,भारत को मानो,भारत के बनो,फिर भारत को बनाओ अंतिम में हिन्दू नववर्ष को बहुत ही अधिक धूमधाम से मनाने की अपील कर बात समाप्त की।

कार्यक्रम की सफलता में मुख्यरूप से योगदान श्रीमती यशोदा साहू,श्रीमती दमयंती साहू, श्रीमती शकुंतला साहू,श्रीमती नीरा वर्मा,श्रीमती जगबती साहू,श्रीमती वेणु निर्मलकर,श्रीमती माधुरी साहू,श्रीमती कविता साहू मातृशक्तियो का रहा।

नववर्ष के कार्यक्रम में मुख्यरूप से प्रमुख कार्यकर्ता के रूप में ओमप्रकाश वर्मा,रामदयाल वर्मा,महेंद्र साहू,शिवकुमार वर्मा,नारायण साहू,रोशन निर्मलकर, अजय साहू,दयाल साहू, रूपेश साहू,श्रवण साहू,भुवन साहू,परमानंद साहू,सूरज निषाद,घनश्याम साहू,खेमू साहू, आदि लोग रहे।

मुकेश साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad