जबलपुर रायपुर सीधी ट्रेन नही होने से दर्शनार्थियों की बढ़ी परेशानी
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट।मां दुर्गा की भक्ति का महापर्व चैत्र नवरात्रि पर सिद्धपीठों के दर्शनार्थ हेतु बड़ी संख्या में बालाघाट रेलवे स्टेशन से श्रद्धालुओ का जत्था रोजाना मैहर स्थित मां शारदादेवी और छग राज्य के डोगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन करने रवाना हो रहे हैं। बालाघाट से सीधे जबलपुर और रायपुर के पैसेंजर ट्रेन अब तक शुरु नही होने से लोगों के बीच आक्रोश देखने को मिल रहा है। बालाघाट जिले से रोजाना ही करीब 8 से 10 हजार भक्तजन चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर सिद्धपीठ मैहर और डोंगरगढ़ जा रहे हैं, लेकिन समय पर यात्री ट्रेन नहीं मिलने के कारण उन्हें बसों से महंगा सफर तय कर गोंदिया पहुंचना पड़ रहा है।जहां से ट्रेन पकड़कर श्रद्धालु माता रानी के दरबार में पहुंचकर दर्शन का लाभ पाते हैं।
सीधी ट्रेन सेवा शुरू करवाने जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान
जिले के लोग गोंदिया से पैसेंजर ट्रेन के जरिए डोंगरगढ़ तक की यात्रा कर रहे हैं। इसी प्रकार बालाघाट से सीधे जबलपुर तक पैंसेजर ट्रेन शुरू नहीं किए जाने से लामटा, चांगोटोला, समनापुर, पादरीगंज समेत आसपास के दो सैकड़ा से भी अधिक गांवों के लोगों का कहना है कि गोंदिया से बालाघाट, समनापुर से नैनपुर तक ही यात्री पैंसेजर ट्रेन सुबह के दौरान चलाई जा रही है।
दोपहर में और शाम के दौरान नैनपुर के लिए पैसेंजर ट्रेन नहीं होने के कारण इन क्षेत्रों के लोगों को सफर करने बेहद ही कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि बड़ी संख्या में लोगों का रोजाना ही जबलपुर के लिए आना-जाना होता है ऐसी स्थिति में बालाघाट से सीधे जबलपुर तक पैंसेजर ट्रेन शुरू नहीं कराए जाने से जनता के बीच जिम्मेदारों के रवैये को लेकर आक्रोश पनप रहा है। सीधे पैंसेजर ट्रेन सेवा शुरू कराए जाने को लेकर अब तक किसी प्रकार के सकारात्मक कदम नहीं उठाए जा सके है।जबकि जिले में मंत्री से लेकर कद्दावर नेता की कमी नही है इसके बावजूद जनता को ट्रेन की सुविधा नही मिल रही है जो समझ के बाहर है।बहरहाल जनता सब समझ भी रही है केवल समय का इंतजार में है जिले की जनता।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.