Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, April 9, 2022

नगरीय निकायो में प्रति मंगलवार दुकान बंद रखने की बाध्यता खत्म

 नगरीय निकायो में प्रति मंगलवार दुकान बंद रखने की बाध्यता खत्म

नगरीय निकाय अपने स्तर पर आवश्यकतानुसार एक दिवस दुकान बंद रखने का ले सकेंगे निर्णय

कोरबा 08 अप्रैल 2022/जिले के नगरीय निकाय क्षेत्रांतर्गत सभी प्रकार के स्थायी और अस्थायी दुकानों को प्रति मंगलवार बंद रखने की बाध्यता खत्म कर दी गयी है। स्थानीय प्रशासन अर्थात नगर निगम और नगरीय निकाय अपने स्तर पर आवश्यकतानुसार एक दिवस दुकान बंद रखने निर्णय ले सकेंगे । इस सम्बंध में कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के निर्देश पर अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक ने जरूरी आदेश जारी कर दिए है। 

जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में नगरीय निकायों के अंतर्गत सभी दुकानों को मंगलवार को बंद रखने सम्बंधित आदेश जारी किए गए थे। उक्त प्रतिबंध को मुक्त करते हुए नगरीय निकाय क्षेत्र के सभी स्थायी और अस्थायी दुकानों को पूर्व की भांति परंपरागत रूप से एक दिवस बंद कराए जाने हेतु स्थानीय प्रशासन अर्थात नगर पालिक निगम कोरबा/ नगरीय निकाय आवश्यकता अनुसार अपने स्तर से आदेश प्रसारित करेंगे।

बुधेश्वर चौहान जिला ब्यूरो 

सेंट्रल न्यूज़ इंडिया


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad